Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च

भारत में इस स्मार्टफोन को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। Infinix Note 60 Pro को Deep Ocean Blue, Solar Orange और Mocha Brown कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च

Photo Credit: Infinix

यह स्मार्टफोन 4K और 30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेगा

ख़ास बातें
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी
  • Infinix Note 60 Pro की 6,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Infinix Note 60 Pro के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में 10 लाख प्वाइंट्स से अधिक का स्कोर मिलने का दावा किया गया है। 

आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बनाई गई एक माइक्रोसाइट पर Infinix Note 60 Pro में Qualcomm का ऑक्टाकोर Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट होने की जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में भी समान चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि Infinix Note 60 Pro का CPU परफॉर्मेंस 75 प्रतिशत और GPU परफॉर्मेंस 210 प्रतिशत बेहतर होगा। 

भारत में इस स्मार्टफोन को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। देश में Infinix Note 60 Pro को Deep Ocean Blue, Solar Orange और Mocha Brown कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट को इन तीन कलर्स के अलावा Frost Silver, Mist Titanium और Torino Black कलर्स में भी पेश किया जाएगा। डुअल  SIM वाले Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच 1.5K (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) LTPS AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा।  इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन होगा। इस स्मार्टफोन के रियर में कुछ LEDs के साथ नोटिफिकेशंस को दिखाने के लिए Active Matrix Display दिया जाएगा। यह Nothing के स्मार्टफोन्स में दिए गए Glyph Matrix इंटरफेस के समान हो सकता है। 

Infinix Note 60 Pro में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल 'Ultra Clear' प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन 4K और 30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेगा। Infinix Note 60 Pro की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 30 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। पिछले महीने Infinix Note 60 Ultra को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इटली की Pininfarina फर्म के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »