• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत से मोबाइल एक्सपोर्ट चार गुना बढ़कर 90,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना

भारत से मोबाइल एक्सपोर्ट चार गुना बढ़कर 90,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना

केंद्र सरकार ने PLI स्कीम के तहत इस सप्ताह दो कंपनियों Foxconn और Padget Electronics के लिए इंसेंटिव की स्वीकृति दी है

भारत से मोबाइल एक्सपोर्ट चार गुना बढ़कर 90,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना

भारत में बने iPhone का Apple मुख्यतौर पर यूरोप और मिडल ईस्ट को एक्सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • कोरोना से पहले फाइनेंशियल ईयर में यह आंकड़ा लगभग 22,500 करोड़ रुपये था
  • मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इसमें चार गुना बढ़ोतरी हो सकती है
  • PLI में अभी तक 14 सेक्टर्स की लगभग 7,717 कंपनियों को इंसेंटिव मिले हैं
विज्ञापन
देश से मोबाइल का एक्सपोर्ट मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में लगभग 50,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में चार गुना होने की संभावना है। कोरोना से पहले के फाइनेंशियल ईयर में यह आंकड़ा लगभग 22,500 करोड़ रुपये का था। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इससे चार गुना बढ़ोतरी हो सकती है।  

डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के सेक्रेटरी, Anurag Jain ने बताया, "फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में देश से मोबाइल का एक्सपोर्ट 22,500 करोड़ रुपये का था और यह 2021-22 में बढ़कर लगभग 45,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस वर्ष यह 50,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।" केंद्र सरकार ने प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत इस सप्ताह दो कंपनियों Foxconn और Padget Electronics के लिए इंसेंटिव की स्वीकृति दी है। इन दोनों कंपनियों को क्रमशः 357.17 करोड़ रुपये और 58.29 करोड़ रुपये के इंसेंटिव मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्ट्री के तहत आने वाली उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी इंसेंटिव देने के प्रपोजल पर विचार करती है। इस कमेटी में नीति आयोग के CEO Param Iyer, DPIIT के सेक्रेटरी Anurag Jain, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्ट्री के सेक्रेटरी Alkesh Kumar Sharma और कुछ अन्य मेंबर्स शामिल हैं। 

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple के लिए फॉक्सकॉन भारत में iPhone की और Motorola के लिए Padget Electronics स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। PLI के तहत, अभी तक 14 सेक्टर्स की लगभग  7,717 कंपनियों को इंसेंटिव दिए गए हैं। इस स्कीम के तहत सरकार देश में मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों को इंसेंटिव देती है। 

भारत में बने iPhone का Apple मुख्यतौर पर यूरोप और मिडल ईस्ट को एक्सपोर्ट करती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने लगभग 1.3 अरब डॉलर के स्मार्टफोन्स का भारत से एक्सपोर्ट किया था। हालांकि, आईफोन के कुल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी बहुत कम है। एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश को प्रोडक्शन हब के तौर पर चीन का विकल्प बनाने की योजना के लिए अच्छी प्रगति है। Apple कई वर्षों से अपने आईफोन का अधिकतर प्रोडक्शन चीन में करती है। हालांकि, चीन में मुश्किलें बढ़ने के कारण कंपनी इस स्ट्रैटेजी में बदलाव कर प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा अन्य देशों में शिफ्ट करने की योजना बना रही है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »