फोन है या कैमरा! iBall ने पेश किया 4 डिटेचेबल लेंस वाला स्मार्टफोन

फोन है या कैमरा! iBall ने पेश किया 4 डिटेचेबल लेंस वाला स्मार्टफोन
विज्ञापन
iBall ने सोमवार को mSLR Cobalt4 स्मार्टफोन भारत में पेश किया। 8,499 रुपये की कीमत वाला यह हैंडसेट बाजार में अगले हफ्ते उपलब्ध होगा।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है, इसका कैमरा। यह चार डिटेचेबल mSLR लेंस के साथ आता है। कस्टमर्स को फोन के साथ 8x ज़ूमिंग पावर वाला ज़ूम लेंस, 175-180 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ फिश आई लेंस, 10x मेगनिफिकेशन और 10-15mm मिनिमम ऑब्जेक्ट डिस्टेंस वाला मैक्रो लेंस, 130 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ वाइड-एंगल लेंस मिलेगा। इसके साथ लेंस को रखने के लिए पाउच और क्लीनिंग क्लोथ भी मिलेंगे।

डुअल सिम और डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट करने वाला iBall mSLR Cobalt4 स्मार्टफोन Android 4.4 KitKat ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। mSLR Cobalt4 में 5 इंच (540x960 pixels) का qHD IPS डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 220ppi है। इस स्मार्टफोन में 1.4GHz octa-core Cortex-A7 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसे सपोर्ट करेगा 1जीबी का रैम। यह फोन 8जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे  माइक्रोएसडी के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।



mSLR Cobalt4 स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। वहीं, फोन में 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा  है जिसके साथ सॉफ्ट फ्लैश भी है। कैमरे में फेस ब्यूटी, लाइव फोटो और मल्टी एंगल व्यूइंग जैसे सॉफ्टवेयर फीचर हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह हैंडसेट 3जी, डायरेक्ट फंक्शनालिटी वाला Wi-Fi, GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो और ब्लूटूथ 4.0 को सपोर्ट करता  
है।

यह स्मार्टफोन 2000mAh की बैटरी के साथ आता है। mSLR Cobalt4 स्मार्टफोन में HotKnot फाइल ट्रांस्फर टेक्नोलॉजी भी है, जो इस्तेमाल करने में near field communications (NFC) जैसा है। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एमबियंट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर जैसे फीचर भी हैं। कुछ गेस्चर रिकॉगनिशन फीचर के अलावा यह स्मार्टफोन 'flip to mute' फीचर के साथ आता है।

लॉन्च के मौके पर iBall के डायरेक्टर संदीप पारसरामपुरिया ने कहा, ''हम अपने नए स्मार्टफोन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह स्मार्टफोन की दुनिया को पूरी तरह से बदल डालेगा। यूजर डिटेचेबल लैंस वाले mSLR Cobalt4 के कैमरे को इस्तेमाल करके मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। फोन के साथ आने वाले कई तरह के लेंस की मदद से बेहतरीन तस्वीरें ली जा सकती हैं और यह आने वाले में समय में स्मार्टफोन से फोटो लेने के तरीके को बदल डालेगा। हम भारत में इस टेक्नोलॉजी के साथ प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली पहली कंपनी है, यह एक सुखद अनुभव है।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »