Huawei Y6s से उठा पर्दा, जानें खासियतें

Huawei Y6s में 6.09 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी बैटरी 3,020 एमएएच की है।

Huawei Y6s से उठा पर्दा, जानें खासियतें
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई6एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है
  • हुवावे वाई6एस की बैटरी 3,020 एमएएच की है
  • Huawei Y6s में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल
विज्ञापन
Huawei ने चुपचाप Huawei Y6s फोन से पर्दा उठा लिया है। यह फोन बीते साल मार्च में लॉन्च किए गए Huawei Y6 (2019) का अलग वेरिएंट है। इसमें ड्यूड्रॉप नॉच है और पिछले हिस्से पर एक रियर कैमरा दिया गया है। पिछले ही हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और इसकी बैटरी 3,020 एमएएच की है। हुवावे वाई6एस में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। याद रहे कि हुवावे वाई6 (2019) को मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा गया था।
 

Huawei Y6s price

कंपनी ने हुवावे वाई6एस की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। फोन को चुपचाप हुवावे की अमेरिकी साइट पर लिस्ट किया गया है। यहां पर फोन को ऑर्चिड ब्लू और स्टारी ब्लैक रंग में लिस्ट किया गया है।
 

Huawei Y6s specifications

हुवावे वाई6एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। Huawei Y6s में 6.09 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन के निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़ा है, यहीं पर Huawei के लोगो को जगह मिली है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटीके एमटी6765) प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 512 जीबी तक के कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है।

Huawei Y6s एफ/ 1.8 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है। फोन में फिक्स्ड फोकस वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

हुवावे वाई6एस की बैटरी 3,020 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन और 3.5 एमएम ईयरफोन जैक शामिल हैं। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 156.28x73.5x8 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.09 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  2. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  3. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  6. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  7. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  8. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  9. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  10. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »