Huawei Nova 3, Nova 3i हो सकते हैं 26 जुलाई को भारत में लॉन्च

बता दें कि Nova 3 को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन Nova 3i से अभी तक पर्दा नहीं उठाया गया है।

Huawei Nova 3, Nova 3i हो सकते हैं 26 जुलाई को भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है
  • चार कैमरों वाला स्मार्टफोन है हुवावे नोवा 3
  • Nova 3i से अभी तक पर्दा नहीं उठाया गया है
विज्ञापन
Huawei ने जल्द ही अपनी नोवा सीरीज़ के स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। इस संबंध में कपनी ने टीज़र भी ज़ारी किया है। दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट में भारत में हुवावे नोवा 3 और नोवा 3आई को लॉन्च करने की जानकारी सामने आई थी। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से Huawei India  ने ट्वीट किया, "Get ready to fourfold your creativity in more ways than one. The new Nova is #Coming4You!" इस ट्वीट में 4 शब्द पर दिया गया ज़ोर यही इशारा करता है कि भारत में चार कैमरे वाला स्मार्टफोन आएगा, यानी Huawei Nova 3 और Huawei Nova 3i जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। टीज़र में बताया गया है कि लॉन्च की तारीख 26 जुलाई 2018 है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। इसके लिए अमेज़न की वेबसाइट पर एक वेबपेज भी लाइव हो गया है।

बता दें कि Nova 3 को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन Nova 3i से अभी तक पर्दा नहीं उठाया गया है। हालांकि, 18 जुलाई को चीनी मार्केट में हुवावे नोवा 3 की कीमत के खुलासे के साथ हुवावे नोवा 3आई को भी लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी की नई तकनीक जीपीयू टर्बो से लैस होंगे। चीनी फोन निर्माता कंपनी ने दावा किया है कि इस तकनीक की मदद से यूज़र का गेमिंग अनुभव और बेहतर हो जाएगा।
 

Huawei Nova 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Huawei Nova 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। बैकपैनल की तरह फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 24 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा सेटअप एआई सीन रिकग्निशन के साथ आता है।

Huawei Nova 3 में स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी है। बैटरी 3750 एमएएच की है और डाइमेंशन 157x73.7x7.3 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Feature-rich camera app
  • Crisp display
  • Good battery life
  • कमियां
  • No OIS, average low-light performance
  • Heats up easily
  • No NFC
  • Display lacks scratch protection
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरकिरिन 970
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Huawei Nova 3i
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »