Huawei Nova 3 आज से हर किसी के लिए अमेज़न पर उपलब्ध

Huawei Nova 3 को बुधवार को ही अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था। अब इस फोन को सभी इच्छुक ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Huawei Nova 3 आज से हर किसी के लिए अमेज़न पर उपलब्ध
ख़ास बातें
  • भारत में Huawei Nova 3 की कीमत 34,990 रुपये है
  • Huawei Nova 3 हैंडसेट Amazon India पर ओपन सेल में दोपहर 1 बजे उपलब्ध होगा
  • Huawei Nova 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है
विज्ञापन
Huawei Nova 3 को बुधवार को ही अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था। अब इस फोन को सभी इच्छुक ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। गुरुवार दोपहर 1 बजे से हुवावे नोवा 3 आम और प्राइम यूज़र के लिए ओपन सेल में उपलब्ध होगा। बता दें कि इस फोन का सस्ता वेरिएंट Huawei Nova 3i अब भी फ्लैश सेल में बेचा जा रहा है। Huawei Nova 3 को ब्लैक और आइरिस पर्पल रंग में उपलब्ध कराया गया है। भारत में इसकी कीमत 34,990 रुपये है।

Huawei Nova 3 हैंडसेट Amazon India पर ओपन सेल में दोपहर 1 बजे उपलब्ध होगा। कंपनी नॉन-प्राइम मेंबर्स को एक्सचेंज में 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है। वहीं, प्राइम मेंबर्स के लिए अतिरिक्त डिस्काउंट 3,000 रुपये का है। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है। अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड मेंबर्स 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पाएंगे। Reliance Jio के ग्राहकों को 1,2000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। एक लकी ड्रॉ भी आयोजित होने वाला है। हर 50 यूनिट में से एक लकी ग्राहक को अमेज़न अकाउंट में अतिरिक्त 10,000 रुपये कैशबैक दिया जाएगा।

Huawei Nova 3i की कीमत 20,990 रुपये है। यह भी अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है।

Huawei Nova 3 स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम Huawei Nova 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। बैकपैनल की तरह फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 24 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा सेटअप एआई सीन रिकग्निशन के साथ आता है।

Huawei Nova 3 में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। यह वेरिएंट 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी है। बैटरी 3750 एमएएच की है और डाइमेंशन 157x73.7x7.3 मिलीमीटर है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Feature-rich camera app
  • Crisp display
  • Good battery life
  • कमियां
  • No OIS, average low-light performance
  • Heats up easily
  • No NFC
  • Display lacks scratch protection
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरकिरिन 970
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  3. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  4. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  5. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  6. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  7. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  10. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »