• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी यू अल्ट्रा की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती, डिज़ायर 10 प्रो भी हुआ सस्ता

एचटीसी यू अल्ट्रा की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती, डिज़ायर 10 प्रो भी हुआ सस्ता

एचटीसी यू अल्ट्रा की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती, डिज़ायर 10 प्रो भी हुआ सस्ता
ख़ास बातें
  • एचटीसी यू अल्ट्रा को फरवरी महीने में 59,990 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो पिछले साल भारत में 26,490 रुपये में हुआ था लॉन्च
  • कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत में 2,500 रुपये की कटौती की है
विज्ञापन
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। करीब महीने भर पहले ही भारत में लॉन्च किए गए एचटीसी यू अल्ट्रा हैंडसेट की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती की गई है। एचटीसी यू अल्ट्रा अब 52,990 रुपये में मिलेगा। वहीं, कंपनी का मिड रेंज स्मार्टफोन एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो अब 23,990 रुपये में बिकेगा।

याद रहे कि एचटीसी यू अल्ट्रा को फरवरी महीने में 59,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसमें डुअल डिस्प्ले है, एलजी वी20 की तरह। प्राइमरी स्क्रीन 5.7 इंच सुपर एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) है। सेकेंडरी डिस्प्ले 2 इंच का है और इसका रिज़ॉल्यूशन 1040x160 पिक्सल है। स्मार्टफोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। 64 जीबी वाले वेरिएंट में गोरिल्ला ग्लास 5 और 128 जीबी वाले वेरिएंट में सेफायर ग्लास प्रोटेक्शन है। यू अल्ट्रा में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। इसके साथ मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इसमें 12 अल्ट्रापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रापिक्सल मोड और बीएसआई सेंसर के साथ आता है।
 
htc_desire_10_pro_black

दूसरी, एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो को पिछले साल भारत में 26,490 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत में 2,500 रुपये की कटौती की है। एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्क्रीन की डेनसिटी 400 पीपीआई है। एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। भारत में सिर्फ 4 जीबी वेरिएंट ही लॉन्च किया गया।

डिज़ायर 10 प्रो में 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो जो लेज़र ऑटोफोकस, एक बीएसआई सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और ऑटो एचडीआर मोड से लैस है। इसके अलावा बीएसआई सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और ऑटो एचडीआर मोड के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी से 3जी नेटवर्क पर 19 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique, eye-catching look
  • Good performance
  • Excellent camera
  • कमियां
  • Bulky and slippery
  • Average battery life
  • Missing Sense Companion feature
  • Very expensive
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा16-अल्ट्रापिक्सल
रियर कैमरा12-अल्ट्रापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking looks and good build quality
  • Lean Android skin
  • Cameras perform well
  • Display is sharp and vivid
  • कमियां
  • No Wi-Fi ac, NFC or USB Type-C
  • Close up shots can be tricky to capture
  • Rear body texture scuffs easily
  • A bit too expensive
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC U Ultra Price, HTC Desire 10 Pro Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »