• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी यू अल्ट्रा और यू प्ले भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

एचटीसी यू अल्ट्रा और यू प्ले भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

एचटीसी यू अल्ट्रा और यू प्ले भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • एचटीसी यू अल्ट्रा भारतीय मार्केट में 59,990 रुपये में मिलेगा
  • एचटीसी यू प्ले की कीमत 39,990 है
  • एचटीसी यू अल्ट्रा में डुअल डिस्प्ले है, एलजी वी20 की तरह
विज्ञापन
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू अल्ट्रा को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ एचटीसी यू प्ले को भी पेश किया गया है। एचटीसी यू अल्ट्रा भारतीय मार्केट में 59,990 रुपये में मिलेगा। वहीं, एचटीसी यू प्ले की कीमत 39,990 है।

एचटीसी यू अल्ट्रा में डुअल डिस्प्ले है, एलजी वी20 की तरह। प्राइमरी स्क्रीन 5.7 इंच सुपर एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) है। सेकेंडरी डिस्प्ले 2 इंच का है और इसका रिज़ॉल्यूशन 1040x160 पिक्सल है। स्मार्टफोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। 64 जीबी वाले वेरिएंट में गोरिल्ला ग्लास 5 और 128 जीबी वाले वेरिएंट में सेफायर ग्लास प्रोटेक्शन है।

यू अल्ट्रा में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। इसके साथ मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इसमें 12 अल्ट्रापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रापिक्सल मोड और बीएसआई सेंसर के साथ आता है।

एचटीसी यू अल्ट्रा के अन्य स्पेसिफिकेशन में 2 टीबी तक के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 4जी एलटीई, वीओएलटीई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी, एचटीसी कनेक्ट और यूएसबी 3.1 कनेक्टिविटी शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और जायरोस्कोप दिए गए हैं। इसका वज़न 170 ग्राम है और डाइमेंशन 162.41x79.79x7.9 मिलीमीटर। इसमें होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। इसके बारे में 26 घंटे तक टॉक टाइम और 13 दिनों तक के स्टैंड बाय टाइम देने का दावा किया गया है।
 
htc

अब बात एचटीसी यू प्ले की। स्मार्टफोन 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा बीएसआई सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, पीडीएएफ और एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रापिक्सल मोड, बीएसआई सेंसर और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है।

एचटीसी यू अल्ट्रा की तरह यू प्ले में भी 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी और यूएसबी 2.0 टाइप सी शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और जायरोस्कोप दिए गए हैं। इसका वज़न 145 ग्राम है और डाइमेंशन 145.99x72.9x7.99 मिलीमीटर। इसमें होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है। पावर देने के लिए मौज़ूद है 2500 एमएएच की बैटरी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique, eye-catching look
  • Good performance
  • Excellent camera
  • कमियां
  • Bulky and slippery
  • Average battery life
  • Missing Sense Companion feature
  • Very expensive
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा16-अल्ट्रापिक्सल
रियर कैमरा12-अल्ट्रापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning looks
  • Good set of cameras
  • Sharp and vivid display
  • Manageable size
  • कमियां
  • Ships with Android Marshmallow
  • Budget-level SoC
  • Expensive
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  4. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  6. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  7. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  8. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  9. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  10. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »