एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो भारत में आज होगा लॉन्च

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो भारत में आज होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • एचटीसी 10 लाइफस्टाइल सितंबर में भारत में लॉन्च हुआ था
  • दोनों फोन में प्रीमियम डिज़ाइन व बूमसाउंड स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं
  • एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो का डुअल सिम वेरिएंट भारत में लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन
एचटीसी गुरुवार को भारत में अपना डिज़ायर 10 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी नई दिल्ली में गुरुवार को एक इवेंट आयोजित कर रही है। याद दिला दें कि डिज़ायर 10 प्रो को सितंबर में डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल के साथ लॉन्च किया गया था। डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल को भारत में लॉन्च कर दिया गया लेकिन डिज़ायर 10 प्रो स्मार्टफोन के गुरुवार को भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो और डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल में की सारे एक जैसे फ़ीचर हैं और ख़ासकर इनका डिज़ाइन बिल्कुल एक जैसा है। दोनों स्मार्टफोन मैट फिनिश बॉडी के बने हैं और बूमसाउंड स्टीरियो स्पीकर फ़ीचर से लैस हैं।

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है लेकिन कम कीमत वाले डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की सेंस यूआई दी गई है।

सैमसंग डिज़ायर 10 प्रो में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्क्रीन की डेनसिटी 400 पीपीआई है। एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर है। इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी की साइट पर खुलासा किया गया है कि भारत में सिर्फ 4 जीबी वेरिएंट ही लॉन्च होगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

डिज़ायर 10 प्रो में 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो जो लेज़र ऑटोफोकस, एक बीएसआई सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और ऑटो एचडीआर मोड से लैस है। इसके अलावा बीएसआई सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और ऑटो एचडीआर मोड के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और 4जी एलटीई जैसे फ़ीचर हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी से 3जी नेटवर्क पर19 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x76x7.86 मिलमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking looks and good build quality
  • Lean Android skin
  • Cameras perform well
  • Display is sharp and vivid
  • कमियां
  • No Wi-Fi ac, NFC or USB Type-C
  • Close up shots can be tricky to capture
  • Rear body texture scuffs easily
  • A bit too expensive
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »