एचटीसी डिज़ायर 10 सीरीज के स्मार्टफोन 20 सितंबर को हो सकते हैं लॉन्च

एचटीसी डिज़ायर 10 सीरीज के स्मार्टफोन 20 सितंबर को हो सकते हैं लॉन्च
विज्ञापन
वन ए9एस स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद एचटीसी ने ट्विटर पर एक टीज़र जारी करके 20 सितंबर को बड़े लॉन्च की जानकारी दी है। टीज़र के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन डिज़ायर 10 सीरीज के स्मार्टफोन डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल और डिज़ायर 10 प्रो लॉन्च किए जाएंगे।

टीज़र में मेटल बॉडी वाले स्मार्टफोन की झलक देखने को मिलती है। यह डिज़ायर 10 प्रो के लीक हुए रेंडर इमेज से मेल खाती है। हाल ही में डिज़ायर 10 प्रो के साथ डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल के बारे में भी जानकारियां लीक हुई थीं। जानकारी मिली है कि 20 सितंबर को डिज़ायर 10 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।

इससे पहले नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने बताया था कि एचटीसी तीसरी तिमाही में डिज़ायर 10 सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती थी। लीक हुए रेंडर इमेज के डिस्प्ले स्क्रीन से एक बार फिर 20 सितंबर के लॉन्च तारीख की पुष्टि करते हैं।

डिज़ायर 10 सीरीज के दो फोन लॉन्च होंगे- एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल और एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो। ब्लास ने एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल के स्पेसिफिकेशन पर भी प्रकाश डाला था। दावा किया गया है कि यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्वाड-कोर चिपसेट है। यह 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज व 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की जानकारी मिली है।

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो को इन दोनों फोन में प्रीमियम माना जा रहा है। यह ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन से लैस होगा। गौर करने वाली बात है कि दोनों स्मार्टफोन की कीमत मिड रेंज में होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  9. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  10. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »