एचटीसी वन ए9एस लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल का कैमरा

एचटीसी वन ए9एस लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
एचटीसी ने अपनी वन सीरीज का नया स्मार्टफोन वन ए9एस लॉन्च कर दिया है। नया स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए एचटीसी वन ए9 का ही वेरिएंट है। अफसोस की बात यह है कि इस कंपनी ने फिलहाल एचटीसी वन ए9एस की उपलब्धता और कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, एचटीसी ने यह साफ कर दिया है कि वन ए9एस की कीमत पिछले साल लॉन्च किए गए वन ए9 से कम होगी।

नए वन ए9एस का डिजाइन एचटीसी वन ए9 से पूरी तरह से मेल खाता है। यह भी मेटल बिल्ड वाला फोन है। यह ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

एचटीसी वन ए9एस में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एलसीडी डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटक्शन मौजूद है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर कंपनी के सेंस यूआई का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर (2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर + 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर) मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। याद दिला दें कि एचटीसी वन ए9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर दिया गया था।

नए वन ए9एस स्मार्टफोन के दो मॉडल उपलब्ध होंगे। पहला 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। दूसरे मॉडल में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। दोनों ही मॉडल 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो बीएसआई सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। एचटीसी ने बताया है कि वन ए9एस के प्राइमरी कैमरे से 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। वन ए9एस में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और यह भी 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

एचटीसी वन ए9 की तरह वन ए9एस में भी होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर में इंटिग्रेटेड है। यह फोन ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, ग्लोनास, 3जी, 4जी एलटीई और वाई-फाई ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। इसकी बैटरी 2300 एमएएच की है। फोन का डाइमेंशन 146.49x71.5x7.99 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10एम
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC One A9s Specifications, HTC, HTC Mobiles, Mobiles, IFA, IFA 2016
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  3. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  4. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  5. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  6. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  7. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  8. AI की रफ्तार पर गर्मी का ब्रेक? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा बड़ा खतरा
  9. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
  10. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »