Honor X7b 5G स्‍मार्टफोन 108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें सभी डिटेल

Honor X7b 5G : कंपनी ने ऑनर की ग्‍लोबल वेबसाइट पर प्रोडक्‍ट लिस्‍ट किया है। ध्‍यान देने वाली बात है कि दिसंबर महीने में Honor X7b (4G) मॉडल को लॉन्‍च किया गया था।

Honor X7b 5G स्‍मार्टफोन 108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें सभी डिटेल

यह तीन शेड्स में लिया जा सकेगा, जिसमें मिडनाइट ब्लैक, क्रिस्टल सिल्वर और एमराल्ड ग्रीन शामिल हैं।

ख़ास बातें
  • Honor X7b 5G स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च
  • 108 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है फोन में
  • कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया है कंपनी ने
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड ऑनर (Honor) ने बिना किसी शोरशराबे के अपनी डिवाइस Honor X7b 5G को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने ऑनर की ग्‍लोबल वेबसाइट पर प्रोडक्‍ट लिस्‍ट किया है। ध्‍यान देने वाली बात है कि दिसंबर महीने में Honor X7b (4G) मॉडल को लॉन्‍च किया गया था। नए ऑनर फोन में 5जी क्षमताओं को पैक करने के लिए कंपनी ने Honor X7b 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर इस्‍तेमाल किया है। आइए जानते हैं इस स्‍मार्टफोन के दाम और प्रमुख फीचर्स। 
 

Honor X7b 5G Price

Honor X7b 5G के प्राइस और उपलब्‍धता की जानकारी अभी नहीं है। यह तीन शेड्स में लिया जा सकेगा, जिसमें मिडनाइट ब्लैक, क्रिस्टल सिल्वर और एमराल्ड ग्रीन शामिल हैं। 

गिजमोचाइना ने लिखा है कि Honor X7b 5G हाल में आए Honor 90 Smart के जैसा है। उसे फ्रांस में €249 (लगभग 22,555 रुपये) में लाया गया है। 
 

Honor X7b 5G Specifications

लिस्‍ट‍िंग से पता चलता है कि Honor X7b 5G में 6.8 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, ज‍िसमें FHD+ रेजॉलूशन है। यह 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलने वाले Honor X7b 5G में MagicOS 7.2 की लेयर है। 

Honor X7b 5G में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही डेप्‍थ और मैक्रो शॉट्स के लिए फोन में 2 एमपी का सेकंडरी लेंस है। इसके अलावा 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा इस फोन में दिया गया है। 

Honor X7b 5G में दिए गए Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम है। इंटरनल स्‍टोरेज 256GB है। फोन में 6,000mAh की बैटरी है, जोकि 35W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अच्‍छी बात है कि फोन के स्‍टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर और एक्‍सटेंड किया जा सकता है। 

इन सबके अलावा फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट, 3.5mm का ऑडियो जैक, डुअल स्‍पीकर्स भी इस फोन में मिलते हैं। डिवाइस का वजन 199 ग्राम है।  
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2412x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »