Honor Magic 6, Magic V2 सीरीज का MWC में इंटरनेशनल लॉन्च 

Honor ने Magic 6 series और Magic V2 RSR को पिछले महीने की शुरुआत में चीन में पेश किया था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 फरवरी 2024 22:36 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 6 Pro में 180 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर है
  • कंपनी के Magic 6 में 5,450 mAh और Magic 6 Pro में 5,600 mAh की बैटरी है
  • MWC का आयोजन स्पेन के बार्सिलोना में किया जा रहा है

इन स्मार्टफोन्स के लिए बुकिंग शुरू हो गई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Honor Magic 6 series और Magic V2 सीरीज का इंटरनेशनल लॉन्च किया है। Magic 6 सीरीज के स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलते हैं। इनमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC और Honor Magic V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। 

कंपनी के Magic 6 Pro के 12 के GB RAM + 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,299 यूरो (लगभग 1,16,600 रुपये) का है। इसके लिए प्री-ऑर्डर 25 फरवरी से शुरू हो गई है और इसकी बिक्री 1 मार्च से होगी। Honor Magic V2 RSR के  16 GB + 1 TB वेरिएंट का प्राइस 2,699 यूरो (2,42,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन की बुकिंग 25 फरवरी से शुरू हो गई है और इसकी बिक्री 18 मार्च से होगी। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को अनफोल्‍ड करने पर 7.92 इंच की फ्लेक्सिबल OLED स्‍क्रीन मिलती 2,344 × 2.156 पिक्‍सल के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसे फोल्‍ड करने पर 6.43 इंच OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 
Advertisement

Honor ने Magic 6 series और Magic V2 RSR को पिछले महीने की शुरुआत में चीन में पेश किया था। इनमें LTPO OLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। Honor Magic 6 Pro में 180 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर और Magic 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Honor Magic 6 में 5,450 mAh और Magic 6 Pro में 5,600 mAh की बैटरी है। 

हाल ही में Honor ने X50i+ को लॉन्च किया था। यह कंपनी की X50i सीरीज का हिस्सा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है। इसकी 4,500 mAh की बैटरी 35 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स और चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था। Honor X50i+ के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,599 (लगभग 18,600 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 1,799 (लगभग 20,900 रुपये) है। यह Cloud Water Blue, Ink Jade Green, Liquid Pink और Fantasy Night Black कलर्स में उपलब्ध है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 108-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.