Honor MagicBook Pro 16 AI फीचर्स के साथ MWC में होगा लॉन्च 

लगभग चार वर्ष पहले इस लैपटॉप को 16.1 इंच डिस्प्ले के साथ विभिन्न CPU विकल्पों में पेश किया गया था

Honor MagicBook Pro 16 AI फीचर्स के साथ MWC में होगा लॉन्च 

कंपनी ने दावा किया है कि यह लैपटॉप उसके कॉम्पिटिटर्स के लैपटॉप्स की तुलना में बेहतर है

ख़ास बातें
  • इस लैपटॉप का नया वर्जन अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस के साथ होगा
  • MagicBook Pro 16 की 56 Wh की बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • कंपनी की Magic 6 सीरीज और Magic V2 का भी MWC में इंटरनेशनल लॉन्च होगा
विज्ञापन
चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Honor का MagicBook Pro 16 इस वर्ष नए हार्डवेयर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लगभग चार वर्ष पहले इस लैपटॉप को 16.1 इंच डिस्प्ले के साथ विभिन्न CPU विकल्पों में पेश किया गया था। इसका नया वर्जन अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस और अधिक पावरफुल प्रोसेसर के साथ स्पेन के बार्सिलोना में हो रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट में पेश किया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स भी मिलेंगे। 

Honor ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि MagicBook Pro 16 का नया वर्जन 26 से 29 फरवरी तक होने वाले MWC में पेश किया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह लैपटॉप उसके कॉम्पिटिटर्स के लैपटॉप्स की तुलना में बेहतर है। इसमें Magic लिंक फीचर दिया गया है जिससे पर्सनल कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफोन को लैपटॉप से कनेक्ट किया जा सकता है। MagicBook Pro 16 की 56 Wh की बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस लैपटॉप का भार 1.7 किलोग्राम का है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5 mm हेडफोन जैक, तीन USB Type-A पोर्ट, एक USB Type-C पोर्ट और HDMI पोर्ट दिया गया है। 

कंपनी की Magic 6 सीरीज और Magic V2 का भी MWC में इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने Magic 6 और Honor Magic 6 Pro को चीन में पेश किया था। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलते हैं। इनमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। Honor Magic V2 RSR एक Porsche डिजाइन ब्रांड वाला Magic V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन का वर्जन है। 

Huawei की इस पूर्व सब्सिडियरी ने X पर एक पोस्ट में Honor Magic 6, Magic 6 Pro और Magic V2 RSR को MWC में लॉन्च करने की जानकारी दी थी। कंपनी की ओर से दिए गए पोस्टर में 'डिस्कवर द मैजिक' टैगलाइन दी गई थी। Honor Magic 6 के 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,399 (लगभग 50,000 रुपये) है। Honor Magic 6 Pro के 12 GB + 256 GB वाले बेस वेरिएंट का CNY 5,699 (लगभग 65,000 रुपये) का है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज16.10-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1080 पिक्सल
Touchscreenनहीं
प्रोसेसरRyzen 5
रैम16 जीबी
ओएसWindows 10 Home
हार्ड डिस्कनहीं
एसएसडी512GB
वज़न1.70 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »