Honor 7A लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन में है फेस अनलॉक भी

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने सोमवार को चीन में अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन हॉनर 7ए को लॉन्च कर दिया। यह हैंडसेट स्टीरियो स्पीकर और 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है, वो भी किफायती दाम में।

Honor 7A लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन में है फेस अनलॉक भी
विज्ञापन
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने सोमवार को चीन में अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन हॉनर 7ए को लॉन्च कर दिया। यह हैंडसेट स्टीरियो स्पीकर और 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है, वो भी किफायती दाम में। बता दें कि यह पिछले साल लॉन्च किए गए हॉनर 6ए का अपग्रेड है। नए हॉनर 7ए में भी स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है और रैम व स्टोरेज पर आधारित कई वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं।
 

Honor 7A की कीमत और उपलब्धता

हॉनर 7ए के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,300 रुपये) है। चीन में ही 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 999 चीनी युआन (करीब 10,300 रुपये) में मिलेगा। यह हैंडसेट ऑरोरा ब्लू, ब्लैक और प्लेटिनम गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। बिक्री 3 अप्रैल से शुरू होगी।
 

Honor 7A स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम हॉनर 7ए हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जैसा कि हमने पहले बताया, यूज़र के पास 2 जीबी या 3 जीबी रैम में से चुनने का विकल्प होगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरे की बात करें तो हॉनर 7ए के 3 जीबी रैम वेरिएंट में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। यूज़र को 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। Honor 7A के 2 जीबी रैम वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का एक कैमरा है। दोनों ही कैमरे एआई पर आधारित फीचर और इमेज ब्लर क्षमता के साथ आते हैं। दोनों ही फोन में सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

हैंडसेट के कनेक्टिविटी फीचर में माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम जैक शामिल हैं। ग्रैविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 152.4x73x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »