Honor 7A आ रहा है भारत, 22 मई को Honor 7C भी होगा लॉन्च

Honor 7C के साथ-साथ Honor 7A भारत में 22 मई को लॉन्च हो सकता है। सूत्रों ने गैजेट्स 360 को बताया है कि दोनों स्मार्टफोन की एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री फ्लिपकार्ट के ज़रिए होगी...

Honor 7A आ रहा है भारत, 22 मई को Honor 7C भी होगा लॉन्च

Honor 7A आ रहा है भारत

विज्ञापन
Honor 7C के साथ-साथ Honor 7A भारत में 22 मई को लॉन्च हो सकता है। सूत्रों ने गैजेट्स 360 को बताया है कि दोनों स्मार्टफोन की एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री फ्लिपकार्ट के ज़रिए होगी। सप्ताह की शुरुआत में हुवावे ब्रांड वाले हॉनर ने हमें एक इवेंट का इनवाइट भेजा था, जो Honor 7C के लिए माना जा रहा था। ध्यान रहे, दोनों स्मार्टफोन अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। 'सेव द डेट' नाम से भेजे गए इस इनवाइट में हॉनर 7 सीरीज़ का ज़िक्र था लेकिन किसी ख़ास मॉडल की बात नहीं कही गई थी। हॉनर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पोस्ट किए गए टीज़र में इशारा मिला है कि Honor 7C का इशारा मिला है, जिसमें फोन का अगला हिस्सा दिखाया गया है। बता दें कि लॉन्च से पहले हॉनर #LoveSeven हैशटैग के साथ देशभर में सोशल मीडिया के ज़रिए माहौल बनाने में जुट गई है।    

यह नई जानकारी Honor 10 लॉन्च होने के ठीक बाद आई है, जिसने मंगलवार को दस्तक दी है। हॉनर 7ए, हॉनर 7सी और हॉनर 10 भी एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।
 

Honor 7A, Honor 7C कीमत व स्पेसिफिकेशन

हॉनर 7ए के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,300 रुपये) है। चीन में ही 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 999 चीनी युआन (करीब 10,300 रुपये) में मिलेगा। यह हैंडसेट ऑरोरा ब्लू, ब्लैक और प्लेटिनम गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। बिक्री 3 अप्रैल से शुरू होगी।

वहीं, चीनी मार्केट में हॉनर 7सी के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,200 रुपये) है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,400 रुपये) है। फोन को रेड, ब्लैक, गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है।

Honor 7A हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जैसा कि हमने पहले बताया, यूज़र के पास 2 जीबी या 3 जीबी रैम में से चुनने का विकल्प होगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरे की बात करें तो हॉनर 7ए के 3 जीबी रैम वेरिएंट में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। यूज़र को 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। Honor 7A के 2 जीबी रैम वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का एक कैमरा है। दोनों ही कैमरे एआई पर आधारित फीचर और इमेज ब्लर क्षमता के साथ आते हैं। दोनों ही फोन में सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

हैंडसेट के कनेक्टिविटी फीचर में माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम जैक शामिल हैं। ग्रैविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 152.4x73x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।

डुअल सिम हॉनर 7सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 268 पिक्सल प्रति इंच है। इसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हॉनर 7सी में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा फिक्स्ड फोकस वाला है और इसका अपर्चर एफ/2.0 है। हॉनर 7सी के दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है। बैटरी 3000 एमएएच की है।

हुवावे हॉनर 7सी के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, 3जी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर हैंडसेट का हिस्सा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x76.7x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek design
  • Face unlock is quick and accurate
  • Good build quality
  • कमियां
  • Average cameras
  • Bloat and lag in the UI
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor, Flipkart, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »