Honor 400 सीरीज को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 60 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री

कंपनी के प्रेसिडेंट (सेल्स एंड सर्विस), Wang Ban ने बताया है कि इंटरनेशनल लेवल पर Honor 400 सीरीज की शिपमेंट्स 60 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 नवंबर 2025 20:49 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष मई में Honor 400 सीरीज को लॉन्च किया गया था
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Honor 400 और Honor 400 Pro शामिल हैं
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है

कंपनी की Honor 500 सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की नई स्मार्टफोन सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। इससे पिछली Honor 400 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Honor 500 सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Air जैसा डिजाइन मिल सकता है। 

Honor के प्रेसिडेंट (सेल्स एंड सर्विस), Wang Ban ने बताया है कि इंटरनेशनल लेवल पर Honor 400 सीरीज की शिपमेंट्स 60 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इस वर्ष मई में Honor 400 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में Honor 400 और Honor 400 Pro शामिल हैं। Honor 400 की चीन में सेल्स Honor 300 सीरीज की तुलना में लगभग 195 प्रतिशत और Honor 200 सीरीज की तुलना में लगभग 138 प्रतिशत अधिक रही है। इंटरनेशनल मार्केट में Honor 400 सीरीज की सेल्स कंपनी की पिछली स्मार्टफोन सीरीज से दो से तीन गुणा अधिक है। 

इसके साथ ही कंपनी ने Honor 500 सीरीज का भी टीजर दिया है। Honor 400 और Honor 400 Pro में 6.55 इंच का FHD+ 120Hz OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Honor 400 और Honor 400 Pro में 7,200 mAh की बैटरी दी गई है। Honor 400 में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 और Honor 400 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 का इस्तेमाल किया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर चलते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज में Honor 400 Smart 5G को भी शामिल किया जा सकता है। हाल ही में टेलीकॉम ऑपरेटर Orange की वेबसाइट पर Honor 400 Smart 5G को देखा गया था। इसमें स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। 

कंपनी की Honor 500 सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Honor 400 सीरीज की जगह लेगी। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Honor 500 और Honor 500 Pro शामिल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज के Honor 500 में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.