• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Honor 400, Honor 400 Pro लॉन्च, जानें और क्या है खास

200 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Honor 400, Honor 400 Pro लॉन्च, जानें और क्या है खास

Honor ने चीन में Honor 400 सीरीज स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है।

200 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Honor 400, Honor 400 Pro लॉन्च, जानें और क्या है खास

Photo Credit: Honor

Honor 400 Pro में 6.55 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Honor 400 और Honor 400 Pro में 6.55 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले है।
  • Honor 400 और Honor 400 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Honor 400 और Honor 400 Pro में 7200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Honor ने चीन में Honor 400 सीरीज स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है, जिनमें ग्लोबल मार्केट में तुलना में अलग स्पेसिफिकेशंस हैं। चीन में लॉन्च हुए Honor 400 और Honor 400 Pro में 6.55 इंच की FHD+ 120Hz OLED फ्लैट डिस्प्ले है। इन दोनों फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इन दोनों फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Honor 400 और Honor 400 Pro की कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor 400, Honor 400 Pro Price


Honor 400 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,499 yuan (लगभग 29,635 रुपये), Honor 400 के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,799 yuan (लगभग 33,190 रुपये) और Honor 400 के 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,999 yuan (लगभग 35,565 रुपये) है। जबकि Honor 400 Pro के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3,399 yuan (लगभग 40,310 रुपये), Honor 400 Pro के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,699 yuan (लगभग 43,855 रुपये) और Honor 400 Pro के 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4,499 yuan (लगभग 53,335 रुपये) है। ये फोन चीनी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ये फोन सी ब्रीज ब्लू, क्विकसैंड पिंक, मूनलाइट सिल्वर और मैजिक नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। ये फोन चीनी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।


Honor 400, Honor 400 Pro Specifications


Honor 400 और Honor 400 Pro में 6.55 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1264×2736 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गेमट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3840Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग शामिल है। Honor 400 में 2.8GHz Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) प्रोसेसर के साथ Adreno 722 GPU है। वहीं Honor 400 Pro में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 4nm प्रोसेसर के साथ Adreno 750 GPU है। इन फोन में 12GB या 16GB RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। ये दोनों फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर काम करते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 400 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का 112° ऑटफोकस अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Honor 400  Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का 112° ऑटोफोकसल अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 3X पोट्रेट टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनो फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

डाइमेंशन की बात करें तो इन फोन की लंबाई 156.3 मिमी,चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और Honor 400 का वजन 196 ग्राम और Honor 400 Pro का वजन 204 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर दिया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी और एनएफसी शामिल है। Honor 400 में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं 400  Pro में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7200mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »