Google के अगले महीने Pixel इवेंट में लॉन्च हो सकती है Pixel 10 सीरीज

कंपनी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL के साथ Pixel 10 Pro Fold शामिल हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जुलाई 2025 19:05 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में गूगल का प्रॉपराइटरी Tensor G5 चिपसेट दिया जाएगा
  • नई Pixel सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे
  • इस वर्ष गूगल का Pixel हार्डवेयर इवेंट अमेरिका में 20 अगस्त को होगा

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी दिए जाएंगे

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google का Pixel हार्डवेयर इवेंट अगले महीने आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी के स्मार्टफोन्स की Pixel सीरीज को पेश किया जा सकता है। इसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL के साथ Pixel 10 Pro Fold शामिल हो सकता है। 

इन स्मार्टफोन्स में गूगल का प्रॉपराइटरी Tensor G5 चिपसेट दिया जाएगा। नई Pixel सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी दिए जाएंगे। इनमें Gemini Live और Magic Editor जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। गूगल के Pixel 10 Pro Fold में पिछले वर्जन की तुलना में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। हाल ही में Android Headlines की एक रिपोर्ट में Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के कथित स्पेसिफिकेशंस को शेयर किया गया था। Pixel 10 Pro में 6.3 इंच डिस्प्ले और Pixel 10 Pro XL में 6.8 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। 
Advertisement

इन दोनों स्मार्टफोन्स में LTPO पैनल 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। कंपनी के Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL में भी समान डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस लेवल था। Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Pixel 10 Pro में 128 GB, 256 GB, 512 GB और 1 TB की स्टोरेज और Pixel 10 Pro XL में 256 GB, 512 GB और 1 TB  की स्टोरेज के ऑप्शन हो सकते हैं। 

इस वर्ष गूगल का Pixel हार्डवेयर इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क में 20 अगस्त को होगा। पिछले वर्ष कंपनी ने यह इवेंट कैलिफोर्निया में आयोजित किया था। कंपनी के Pixel 10 Pro में 4,870 mAh और Pixel 10 Pro XL में 5,200 mAh की बैटरी दी जा सकती है। गूगल के Pixel 9 Pro में 4,700 mAh और Pixel 9 Pro XL में 5,060 mAh की बैटरी दी गई थी। इन स्मार्टफोन्स में पिछले वर्जन की तुलना में डिस्प्ले में सुधार हो सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.