Google का पिक्सल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट कम है तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं।
Photo Credit: Google
Google Pixel 8 में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है।
अगर आप नया Google का पिक्सल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट कम है तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Google Pixel 8 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। वहीं पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। यहां हम आपको Google Pixel 8 पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Google Pixel 8 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 38,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Federal Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5% (3,000 रुपये तक) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 35,611 रुपये हो जाएगी। जबकि यह स्मार्टफोन अक्टूबर, 2023 में 75,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से लगभग 40,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 36,350 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
Google Pixel 8 में 6.2 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन में Google के Tensor G3 प्रोसेसर के साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 8 में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा-PD प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 4575mAh की बैटरी दी गई है जो कि 27W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 150.50 मिमी, चौड़ाई 70.80 मिमी, मोटाई 8.90 मिमी और वजन 187.00 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ