Google Pixel 3a की तस्वीर हुई लीक

Google Pixel 3a: गूगल पिक्सल 3ए के पर्पल कलर वेरिएंट की एक तस्वीर लीक हो गई है, देखें तस्वीर।

Google Pixel 3a की तस्वीर हुई लीक

Photo Credit: Twitter/evleaks

Google Pixel 3a की तस्वीर हुई लीक

ख़ास बातें
  • Pixel 3a से 7 मई को उठेगा पर्दा
  • गूगल पिक्सल 3ए में दिखी ब्राइट येलो पावर बटन की झलक
  • Google Pixel 3a के पर्पल कलर वेरिएंट की तस्वीर लीक
विज्ञापन
Google Pixel 3a और Pixel 3a XL को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं। लीक ऑफिशियल रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) और लीक हुए स्मार्टफोन केस से इस बात का अंदाजा तो लग गया है कि आखिर स्मार्टफोन दिखने में कैसा हो सकता है। गूगल (Google) ने एक टीज़र जारी करके इस बात की जानकारी दी थी कि स्मार्टफोन से 7 मई को पर्दा उठाया जाएगा। इसी दिन गूगल आई/ओ (Google I/O) का भी पहला दिन है। टिप्स्टर इवान ब्लास ने मंगलवार को गूगल पिक्सल 3ए (Google Pixel 3a) के पर्पल कलर वेरिएंट की एक तस्वीर पोस्ट की थी।

इवान ब्लास द्वारा ट्वीट की गई पिक्सल 3ए (Pixel 3a) की तस्वीर में फोन का बैक पैनल हल्के पर्पल रंग में नज़र आ रहा है। फोन के पिछले हिस्से का ऊपरी हिस्सा तो लाइट पर्पल रंग का है लेकिन निचला हिस्सा व्हाइट रंग में दिख रहा है। फोन के पिछले हिस्से में नीचे की ओर “G” लोगो नज़र आ रहा है। इसके अलावा तस्वीर में एक ओर बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि पावर बटन ब्राइट येलो रंग में दिख रहा है।
Google अपने स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट को क्रिएटिव नाम देती है जैसे कि “Not Pink” और “Kinda Blue”। ऐसे में उम्मीद है कि गूगल के इस वेरिएंट को भी ऐसा कुछ नाम दिया जाए। इस वेरिएंट का नाम आइरिस हो सकता है। इसके अलावा गूगल ने इस महीने एक टीज़र भी जारी किया था जिसमें टैगलाइन “Help is on the way” के साथ एक ग्लोइंग पर्पल लोगो नज़र आ रहा था।

पहले लीक हुई जानकारी से पता चला था कि पिक्सल 3ए (Pixel 3a) में 5.6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है। स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है। Pixel 3a में जान फूंकने के लिए 2,915 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। Pixel 3 की तरह इसमें भी 12.2 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good cameras
  • Good software features
  • Guaranteed updates for three years
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Expensive
  • Weak processor and low storage for the price
डिस्प्ले5.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Pixel 3a, Google Pixel 3a Purple
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »