Google Pixel 4a आज होगा लॉन्च, यह हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 4a को लेकर बताया गया है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा, जिसके साथ लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच दिया जाएगा। फोन में 5.8 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, जो कि होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएगा।

Google Pixel 4a आज होगा लॉन्च, यह हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोन में दी जाएगी 3,080 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • Google Pixel 4a होल-पंच डिज़ाइन के साथ होगा पेश
  • गूगल पिक्सल 4ए के 5जी वेरिएंट पेश की जाने की भी है खबर
  • फोन में मिलेगा दो स्टोरेज विकल्प
विज्ञापन
Google Pixel 4a स्मार्टफोन आज लॉन्च कंपनी के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च से पहले गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स व खबरें सामने आ चुकी हैं। आपको बता दें, पहले यह स्मार्टफोन मई में होने वाले Google I/O में लॉन्च होने वाला था, ठीक उसी तरह जैसे कंपनी ने पिछले साल Pixel 3a सीरीज़ को लॉन्च किया था। लेकिन इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण यह इवेंट रद्द कर दिया गया और तब से लेकर अब-तक इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है।
 

Google Pixel 4a launch details

गूगल ने फिलहाल Pixel 4a की लॉन्चिंग के समय से पर्दा नहीं उठाया है, पिछले हफ्ते कंपनी द्वारा केवल यही पुष्टि की गई थी कि कंपनी 3 अगस्त को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हालांकि, यह उम्मीद करना बिल्कुल सुरक्षित है कि कंपनी अमेरिकी समय अनुसार इसी सुबह लॉन्च तक सकती है, बारत में उस वक्त शाम हो रही होगी। स्मार्टफोन के लेटेस्ट अपटेड को जानने के लिए आप Gadgets 360 के साथ जुड़े रहें।
 

Google Pixel 4a price (expected)

इस फोन की कीमत को लेकर भी जानकारी हासिल हो चुकी है, लीक रिपोर्ट के मुताबिक इसके 64 जीबी मॉडल की कीमत $299 (लगभग 22,400 रुपये) होगी। वहीं 128 जीबी मॉडल की कीमत $349 (लगभग 26,100 रुपये) हो सकती है। ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ यह स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में भी दस्तक देगा। हालांकि, भारतीय कीमत से संबंधित फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

याद दिला दें, Google Pixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोन पिछले साल मई में लॉन्च किए गए थे, जिनकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये थी।

Google Pixel 4a specifications (expected)

गूगल पिक्सल 4ए को लेकर बताया गया है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा, जिसके साथ लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच दिया जाएगा। फोन में 5.8 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, जो कि होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएगा। अटकले लगाई जा रही हैं कि फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 618 जीपीयू और 6 जीबी रैम से लैस होगा। स्टोरेज की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में 64 जीबी और 128  जीबी का विकल्प मिलेगा।

वहीं, कैमरे की बात करें तो इसमें 12.2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता गूगल पिक्सल 4 की तरह होगी। नए लीक में सामने आया था कि फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी शामिल होगा। इसके अलावा फोन में 3,080 एमएएच बैटरी के साथ 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा।

पिक्सल 4ए के साथ, अटकले लगाई जा रही है कि कंपनी नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क के साथ 5जी वेरिएंट भी मार्केट में पेश करेगी। हालांकि, भारतीय मार्केट्स में केवल 4जी वेरिएंट पेश करने की संभावना है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good cameras
  • Good software features
  • Guaranteed updates for three years
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Expensive
  • Weak processor and low storage for the price
डिस्प्ले5.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good cameras
  • Good software features
  • Guaranteed updates for three years
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Expensive
  • Weak processor and low storage for the price
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  3. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  4. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  6. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  8. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  9. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  10. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »