• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जियोनी ए1, ए1 प्लस स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

जियोनी ए1, ए1 प्लस स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

जियोनी ए1, ए1 प्लस स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
जियोनी ने सोमवार को बार्सिलोना में कंपनी के एमडब्ल्यूसी 2017 में ए सीरीज़ के नए स्मार्टफोन ए1 और ए1 प्लस लॉन्च कर दिए हैं। अभी इन स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं मिली है।

जियोनी के मुताबिक, दो नए ए-सीरीज़ स्मार्टफोन में लंबी बैटरी लाइफ और सुपीरियर सेल्फी क्वालिटी मिलती है। जियोनी ए1 में 4010 एमएएच की बैटरी दी गई है जबकि जियोनी ए1 प्लस में 4550 एमएएच की बैटरी है।

जियोनी ए1 में सेल्फी लेने के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जबकि जियोनी ए1 प्लस में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ए1 प्लस में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का सेंसर से लैस है। ए1 में सिर्फ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
 
gionee

दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं। जियोनी ए1 और जियोनी ए1 प्लस डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं। जियोनी ए1 प्लस में 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन में  स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर जैसे 4जी शामिल हैं। इसमें 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। ये फोन ग्रे, मोका गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेंगे। फोन का डाइमेंशन 166.4x83.3x9.1 मिलीमीटर और वज़न 226 ग्राम है।

वहीं जियोनी ए1 में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसमें मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। इस फोन का डाइमेंशन 154.5x76.5x8.5 मिलीमीटर और वज़न 182 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive battery life
  • Android 7.0 Nougat
  • कमियां
  • Slightly bulky
  • Heating issues
  • Camera needs improvements
  • Too much bloatware
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4010 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent battery life
  • Fast charging
  • कमियां
  • Bulky and tough to handle
  • Average camera performance
  • Confusing custom UI
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी25
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4550 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »