जियोनी ए1 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू, 19,999 रुपये का है यह स्मार्टफोन

जियोनी ए1 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू, 19,999 रुपये का है यह स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • 31 मार्च यानी शुक्रवार से जियोनी ए1 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है
  • डिवाइस ग्रे, ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध है
  • जियोनी ए1 में 4010 एमएएच की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने हाल ही में अपने जियोनी ए1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया। 31 मार्च यानी शुक्रवार से जियोनी ए1 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। हैंडसेट की कीमत 19,999 रुपये है और इच्छुक ग्राहक जियोनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेज़न इंडिया और रिटेल स्टोर से इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग कर सकते हैं।

डिवाइस ग्रे, ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध है। प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को कंपनी की ओर से कुछ ऑफर दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को दो साल की वारंटी के साथ जेबीएल हेडफोन या एक स्विस मिलिट्री ब्लूटूथ स्पीकर मुफ्त मिलेगा।

जियोनी ए1 को सबसे पहले पिछले महीने आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में जियोनी ए1 प्लस के साथ लॉन्च किया गया था।  जियोनी ए1 में 4010 एमएएच की बैटरी दी गई है और इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने अपने नए 18 वॉट के अल्ट्राफास्ट चार्जर के बारे में बताया है। दावा किया गया है कि इसकी मदद से बैटरी 2 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित एमिगो 4.0 पर चलता है।

जियोनी ए1 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे के अलावा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आप चाहें तो 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका डाइमेंशन 154.5x76.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive battery life
  • Android 7.0 Nougat
  • कमियां
  • Slightly bulky
  • Heating issues
  • Camera needs improvements
  • Too much bloatware
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4010 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Goinee, Goinee A1
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »