Gionee A1 हुआ 3,000 रुपये सस्ता, 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला है यह फोन

त्योहारी सीज़न से पहले जियोनी इंडिया ग्राहकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय जियोनी ए1 स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की है। कंपनी ने एक बयान ज़ारी करके बताया कि Gionee A1 को अब ग्राहक 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

Gionee A1 हुआ 3,000 रुपये सस्ता, 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला है यह फोन
ख़ास बातें
  • त्योहारी सीज़न से पहले जियोनी इंडिया के ओर से खुशियों की सौगात
  • Gionee A1 को अब ग्राहक 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे
  • इस स्मार्टफोन को मार्च महीने में 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
त्योहारी सीज़न से पहले जियोनी इंडिया ग्राहकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय जियोनी ए1 स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की है। कंपनी ने एक बयान ज़ारी करके बताया कि Gionee A1 को अब ग्राहक 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। बता दें कि 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाले इस स्मार्टफोन को मार्च महीने में 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

अच्छी बात यह है कि गैजेट्स 360 ने इस स्मार्टफोन को रिव्यू भी किया था। सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद हमारा मानना था कि जियोनी ए1 इस कीमत में एक अच्छा विकल्प है और इसकी शानदार बनावट व डिज़ाइन आपका भी दिल जीतेगी। बैटरी परफॉर्मेंस बेहद शानदार है और कैमरा क्वालिटी भी अच्छी है। फोन का गर्म हो जाना सबसे बड़ी समस्या है और ग्राहकों को फोन को इस्तेमाल करते समय इस समस्या को झेलना पड़ेगा।

(पढ़ें: जियोनी ए1 का रिव्यू)

जियोनी ए1 में 4010 एमएएच की बैटरी दी गई है और इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने अपने नए 18 वॉट के अल्ट्राफास्ट चार्जर के बारे में बताया है। दावा किया गया है कि इसकी मदद से बैटरी 2 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित एमिगो 4.0 पर चलता है।

जियोनी ए1 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे के अलावा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आप चाहें तो 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका डाइमेंशन 154.5x76.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive battery life
  • Android 7.0 Nougat
  • कमियां
  • Slightly bulky
  • Heating issues
  • Camera needs improvements
  • Too much bloatware
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4010 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  2. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  3. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  4. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  5. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  8. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  9. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  10. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »