ए1 प्लस स्मार्टफोन, ए1 से ज़्यादा बेहतर है। इस फोन में बड़ी बैटरी और रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है। फोन के स्पेसिफिकेशन भी ए1 से बेहतर हैं लेकिन क्या कीमत के लिहाज़ से यह फोन विजेता साबित हो पाएगा? जानें रिव्यू में।
जियोनी ने अपनी ए1 सीरीज़ का विस्तार करते हुए भारत में अपना ए1 लाइट स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है सेल्फी कैमरा और 4000 एमएएच की बैटरी। जियोनी ए1 लाइट 10 अगस्त से देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलेगा और इसकी कीमत 14,999 रुपये है।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता जियोनी ने अपना नया स्मार्टफोन ए1 प्लस लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 20017 में जियोनी ए1 के साथ लॉन्च किया गया था। जियोनी ए1 को मार्च में भारत में लॉन्च कर दिया गया था।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने मंगलवार को अपने Gionee A1 हैंडसेट का विराट कोहली सिग्नेचर एडिशन पेश किया। जियोनी ए1 विराट कोहली सिग्नेचर एडिशन की कीमत 19,999 रुपये है और इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेज़न इंडिया पर शुरू हो गई।
Gionee A1 Review In Hindi। जियोनी ने अपनी नई ए-सीरीज़ में ए1 और ए1 प्लस स्मार्टफोन पिछले महीने आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2017 ट्रेड शो में लॉन्च किए। ज़्यादा इंतज़ार किए बिना, जियोनी ए1 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। क्या जियोनी ए1 इस कीमत में आने वाले अपने प्रतिद्वंदी स्मार्टफोन को टक्कर दे पाएगा? रिव्यू में जानें फोन की सारी कमियां व ख़ूबियां।
भारत में कुछ ही हफ्ते पहले लॉन्च हुए जियोनी ए1 की कीमत का खुलासा हो गया है। जियोनी ए1 की कीमत 19,999 रुपये है। और इससे पहले ही खुलासा हुआ था कि इस स्मार्टफोन के लिए 31 मार्च से ऑफलाइन रिटेलर के जरिए प्री-बुकिंग शुरू हुई थी। इस डिवाइस को ग्रे, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
जियोनी मंगलवार को अपने ए1 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी इसके लिए नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे एक इवेंट आयोजित करने वाली है। याद रहे कि जियोनी ए1 को जियोनी ए1 प्लस के साथ मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया गया था।
जियोनी ने सोमवार को बार्सिलोना में कंपनी के एमडब्ल्यूसी 2017 में ए सीरीज़ के नए स्मार्टफोन ए1 और ए1 प्लस लॉन्च कर दिए हैं। अभी इन स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं मिली है।