फ्रीडम 251 की बुकिंग शुरु, जानें कैसे खरीद सकते हैं आप

फ्रीडम 251 की बुकिंग शुरु, जानें कैसे खरीद सकते हैं आप
विज्ञापन
दुनिया के सबसे स्मार्टफोन फ्रीडम 251 को बुधवार को नई दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया। नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी रिंगिग बेल्स ने सिर्फ 251 रुपये की कीमत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। 18 फरवरी से आप इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट freedom251.com से खरीद सकते हैं।

हालांकि, कई यूजर फोन को इसरी वेबसाइट पर नहीं खरीद पा रहे हैं. जब हमने फ्रीडम 251 को खरीदने की कोशिश की तो स्क्रीन पर शिपिंग डिटेल के बारे में पूछा गया. इसके बाद कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। सोशल मीडिया पर आरही प्रतिक्रिया से पता चलता है कि ऐसा कई यूजर के साथ हो रहा है।

फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की तस्वीरें देखें

यहां जानें, आप फ्रीडम 251 को कैसे बुक कर सकते हैं?
  1. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट freedom251.com पर जायें
  2. Buy Now बटन पर क्लिक करें
  3. इस बात का ध्यान रखें कि रिंगिंग बेल्स फोन को शिप करने के लिए 40 रुपए वसूल रही है. इस हिसाब से फोन खरीदने के लिए आपको कुल 291 रुपये चुकाने होंगे।
  4. इसके बाद आपको अपना शिपिंग एड्रेस देना होगा. शर्तों और नियमों को स्वीकार करने के बाद आप Pay Now पर क्लिक कर पेमेंट प्रक्रिया को पूरा कर सकचे हैं।

ध्यान देने वाली बात है कि फ्रीडम 251 को सिर्फ भारत में ही शिप किया जाएगा।

(यह भी पढ़ें- फ्रीडम 251 है सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मात्र 251 रुपये में मिलेगा )
    
फ्रीडम 251 खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

रिंगिंग बेल्स कंपनी एक जाना-पहचाना ब्रांड नहीं है और ना ही इलेक्ट्रॉनिक्स में इसका कोई पुराना रिकॉर्ड है। इसलिए प्रोडक्ट की क्वालिटी और आफ्टर सेल सर्विस कैसी होगी यह कहना छोड़ा मुश्किल है।

यह बात भी ध्यान देने वाली है कि अगर आप 251 को अबी बुक करते हैं तो यह आपको चार महीनो बाद ही मिल पाएगा। लेकिन चूंकि कंपनी का कोई ट्रैक रिकॉर्ड नहीं है। इसलिए कह सकते हैं कि हो सकता है कि यह कभी शिप ना हो पाए।

वेबसाइट पर स्मार्टफोन को लेकर नो रिटर्न पॉलिसी भी नहीं है। हालांकि कंपनी ने फोन पर एल साल की वारंटी देने की बात कही है।

फ्रीडम 251 में 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। हालांकि, अभी इसका रिज़ॉल्यूशन नहीं बताया गया है। फोन में क्वाडकोर एसओसी 1.3 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। फोन में 3जी सपोर्ट भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में वाई-फाई कनेक्टिविटी भी दी गई है। बैटरी 1450 एमएएच की है। फोन में पहले से वुमन सेफ्टी, स्वच्छ भारत, फिशरमैन, फार्मर, मेडिकल, गूगल प्ले, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल होंगे। रिंगिंग बेल्स के मुताबिक, फ्रीडम 251 के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी। ग्राहकों की मदद के लिए देशभर में कंपनी के 650 से ज्यादा सर्विस सेंटर मौजूद हैं।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »