फ्रीडम 251 आधिकारिक तौर पर लॉन्च, सरकार से नहीं दी है सब्सिडी

फ्रीडम 251 आधिकारिक तौर पर लॉन्च, सरकार से नहीं दी है सब्सिडी
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रहा स्मार्टफोन फ्रीडम 251 आखिरकार बुधवार को लॉन्च हो गया। नई दिल्ली में बीजेपी सांसद मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाले एक इवेंट में कंपनी रिंगिंग बेल्स ने फ्रीडम 251 को ऑफिशियली लॉन्च किया। लॉन्च इवेंट में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया को फोकस में रखा गया। कंपनी के मुताबिक उसका ध्यान देश के ग्रामीण और कस्बों में रह रहे नागरिकों तक स्मार्टफोन पहुंचाना है।

हालांकि, कंपनी ने अभी इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन बताया कि फोन की चिप को फिलहाल ताइवान से इंपोर्ट किया जाएगा। फोन को पूरी तरह से भारत में ही बनाया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य साल के अंत तक इस स्मार्टफोन के हार्डवेयर को 75 प्रतिशत तक भारत में ही बनाने का है। उसके बाद इस फोन के हार्डवेयर को पूरी तरह से भारत में ही विकसित किया जाएगा।

कंपनी के अध्यक्ष अशोक चड्ढा ने बताया कंपनी फिलहाल उत्तराखंड और नोएडा में दो मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने पर इनवेस्ट करेगी। उनका लक्ष्य इस पायलट प्रोजेक्ट में 500 करोड़ रुपए लगाने का है। कंपनी हर महीने फ्रीडम 251 की पांच लाख यूनिट बनाने पर जोर लगाएगी। आने वाले वक्त में कंपनी कुल पांच मैन्युफेक्चरिंग यूनिट खोलेगी।


कंपनी ने पुष्टि की कि इस स्मार्टफोन पर सरकार ने किसी तरह की कोई सब्सिडी नहीं दी है और ना ही इसे बनाने में सरकार का किसी तरह का कोई योगदान है। कंपनी आने वाले समय में हर महीने एक करोड़ स्मार्टफोन बेचना चाहती है। लॉन्च इवेंट में बताया गया कि अब तक उसे 2.5 लाख से ज्यादा ऑर्डर मिल चुके हैं। फिलहाल कंपनी को फोन के लिए ऑर्डर लेना बंद करना पड़ेगा।

फ्रीडम 251 में 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। हालांकि, अभी इसका रिज़ॉल्यूशन नहीं बताया गया है। फोन में क्वाडकोर एसओसी 1.3 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। फोन में 3जी सपोर्ट भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में वाई-फाई कनेक्टिविटी भी दी गई है। बैटरी 1450 एमएएच की है। फोन में पहले से वुमन सेफ्टी, स्वच्छ भारत, फिशरमैन, फार्मर, मेडिकल, गूगल प्ले, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल होंगे। रिंगिंग बेल्स के मुताबिक, फ्रीडम 251 के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी। ग्राहकों की मदद के लिए देशभर में कंपनी के 650 से ज्यादा सर्विस सेंटर मौजूद हैं।

इस स्मार्टफोन को 18 फरवरी सुबह 6 बजे से 21 फरवरी तक बुक किया जा सकता है. लेकिन दुनिया के इस सबसे सस्ते फोन को पाने के लिए आपको 30 जून तक इंतजार करना होगा।

लॉन्च इवेंट में सांसद मुरली मनोहर जोशी ने फोन की तारीफ करते हुए कहा, ''यह जरूरी है कि डिजिटल प्रोडक्ट्स को भारत में ही बनाया जाए। जब तक भारत कुछ नया नहीं खोजता और बनाता है तब तक देश उन्नति नहीं कर  सकता। अगर टेक्नोलॉजी महंगी है तो यह यूजलेस है। टेक्नोलोजी ऐसी होनी चाहिए जो मछुआरों से लेकर छात्रों और किसानों तक के काम आ सके। लेकिन सस्ती टेक्नोलॉजी भी ऐसी होनी चाहिए जो काम की हो। ''

कंपनी के मुताबिक, इस फोन के सभी हिस्सों को मिलाकर इस तरह के फोन की कीमत लगभग 2000 रुपये के आसपास होती है, लेकिन मेक इन इंडिया की मदद से हम इसकी लागत में 400 रुपए कम किए। इसके अलावा फोन को ऑनलाइन बेचकर भी हम 400 रुपए बचा पाएंगे। लेकिन जैसे-जैसे फोन की संख्या बढ़ती जाएगी हम आर्थिक तौर पर 400 रुपए और बचा लेंगे। इसके बाद यह एक बड़ा प्लेटफॉर्म होगा। हम ऐसा प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं जो ग्राहकों के खरीदने लायक हो। हम एक फोन से बहुत थोड़ा सा ही मुनाफा चाहते हैं।"

इसके साथ ही रिंगिंग बेल्स के निदेशक मोहित गोयल ने कहा, ''यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में हम अलग-अलग दाम वाले दूसरे हैंडसेट भी बाजार में उतारेंगे। इसके अलावा एक या दो साल में हम बेल्स सिम कार्ड भी लॉन्च करेंगे जिसमें भी कुछ आकर्षक और अनोखे फीचर होंगे।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »