फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की तस्वीरें देखें

फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की तस्वीरें देखें
विज्ञापन
फ्रीडम 251 स्मार्टफोन को केंद्र सरकार के 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम का हिस्सा माना जा रहा है। फ्रीडम 251 की कीमत मात्र 251 रुपये है। इस तरह से यह दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन गया है।
 
freedom_251

पहली नज़र में यही कहा जा सकता है कि इसकी डिजाइन आईफोन 6एस से बहुत ज्यादा प्रेरित है। किनारे भी घुमावदार हैं और उसके चारों तरफ सिल्वर रिंग के लाइन का इस्तेमाल किया गया है।
 

फोन के बैक पैनल पर इसका नाम लिखा है। मौजूद है तिरंगे का प्रतिबिंब।
 

फ्रीडम 251 में 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट और 1 जीबी रैम के साथ आएगा।
 

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। लेकिन होम स्क्रीन पर मौजूद आइकन को देखकर ऐसा लगता है कि यह फोन आईओएस पर चलता है। कैलकुलेटर, क्लॉक, म्यूज़िक, गैलरी, ईमेल और अन्य ऐप के आइकन दिखने में आईओएस वाले हैं।
 
freedom_251

स्मार्टफोन में रीमूवेबल बैटरी दी गई है। इसके साथ यूज़र को ईयरफोन भी मिलेगा।
 

फ्रीडम 251 स्मार्टफोन में वुमन सेफ्टी, स्वच्छ भारत, फिशरमैन, फार्मर, मेडिकल, गूगल प्ले, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल होंगे।
 

फ्रीडम 251 में 3.2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 3जी कनेक्टिविटी के साथ आता है।
 
कंपनी के मुताबिक, फ्रीडम 251 को जून 2016 में उपलब्ध कराया जाएगा। कीमत को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि हर यूज़र इस हैंडसेट को खरीदना चाहेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »