Apple और Xiaomi पर ED का शिकंजा, ई-कॉमर्स से जुड़ी जांच में मांगे दस्तावेज

ED ने एपल और शाओमी सहित स्मार्टफोन कंपनियों को पत्र लिखकर उनकी ऑनलाइन सेल्स से जुड़ा डेटा मांगा है

Apple और Xiaomi पर ED का शिकंजा, ई-कॉमर्स से जुड़ी जांच में मांगे दस्तावेज

एमेजॉन और फ्लिपकार्ट के कारोबारी तरीकों की ED की जांच में इन कंपनियों से प्रश्न किए गए हैं

ख़ास बातें
  • एमेजॉन और फ्लिपकार्ट के कारोबारी तरीकों को लेकर ED जांच कर रहा है
  • ED ने एपल और शाओमी से उनकी ऑनलाइन सेल्स का डेटा मांगा है
  • भारत में पिछले कुछ वर्षों में एपल के आईफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon और Flipkart की जांच में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और चीन की Xiaomi से सेल्स से जुड़ा डेटा और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। भारत और अमेरिका के बीच जल्द ट्रेड से जुड़ी एक डील हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों से भारत से अमेरिका इस सेक्टर से जुड़े कड़े नियमों को हटाने की मांग करता रहा है। 

Reuters की एक रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एमेजॉन और फ्लिपकार्ट के कारोबारी तरीकों को लेकर ED की जांच के दौरान एपल और शाओमी से प्रश्न किए गए हैं। इन ई-कॉमर्स कंपनियों पर अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड गुड्स का स्टॉक करने और कंट्रोल रखने का आरोप है। देश के कानून के तहत, विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर ऐसा करने को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है। ये कंपनियां केवल ऐसे मार्केटप्लेस के तौर पर कार्य कर सकती हैं जो बायर्स और सेल्स को जोड़ता है। 

ED ने एपल और शाओमी सहित स्मार्टफोन कंपनियों को पत्र लिखकर उनकी ऑनलाइन सेल्स से जुड़ा डेटा मांगा है। इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ED इन स्मार्टफोन कंपनियों की एमेजॉन और फ्लिपकार्ट के साथ डीलिंग्स की पड़ताल कर रहा है। एपल को ED से इस बारे में मार्च में में निर्देश मिला था। इस मुद्दे पर एपल, फ्लिपकार्ट और एमेजॉन ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया।  इस बारे में ED से भी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। शाओमी ने इस पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। 

भारत में पिछले कुछ वर्षों में एपल के Iphone की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसमें ऑनलाइन सेल्स के साथ ही ऑफलाइन स्टोर्स की भी बड़ी हिस्सेदारी है। देश में के कंपनी नए स्टोर्स जल्द शुरू किए जा सकते हैं। एपल के ये स्टोर्स उत्तर प्रदेश में नोएडा के DLF Mall of India और महाराष्ट्र में पुणे के Kopa Mall में खोले जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की दो अतिरिक्त स्टोर्स खोलने की योजना है। एपल के मौजूदा स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल ने नोएडा और पुणे में अपने तीसरे और चौथे स्टोर के लिए लोकेशन को तय कर लिया है। इसके अलावा यह मुंबई और बेंगलुरु में दो स्टोर्स के लिए लोकेशन की तलाश कर रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »