• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Coca Cola स्पेशल स्मार्टफोन लॉन्च से पहले स्पॉट, डिजाइन देखकर बोलेंगे ठंडा मतलब 'कोका कोला'

Coca-Cola स्पेशल स्मार्टफोन लॉन्च से पहले स्पॉट, डिजाइन देखकर बोलेंगे ठंडा मतलब 'कोका-कोला'

टिपस्टर मुकुल शर्मा ने हाल ही में Coca-Cola ब्रांडेड स्मार्टफोन के हाई क्वालिटी रेंडर शेयर किए। उनका कहना है कि फोन सॉफ्ट ड्रिंक की दिग्गज कंपनी और एक स्मार्टफोन ब्रांड के सहयोग से तैयार होगा।

Coca-Cola स्पेशल स्मार्टफोन लॉन्च से पहले स्पॉट, डिजाइन देखकर बोलेंगे ठंडा मतलब 'कोका-कोला'

Photo Credit: Mukul Sharma @stufflistings/Twitter

Coca-Cola स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • यह फोन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Realme 10 4G जैसा नजर आता है।
  • फोन में कोका-कोला थीम पर बेस्ड अपना यूजर इंटरफेस मिल सकता है।
  • Coca-Cola नया फोन लॉन्च करने के लिए स्मार्टफोन ब्रांड के साझेदारी करेगी।
विज्ञापन
बेवरेज निर्माता कंपनी Coca-Cola भारत में एक नया डिवाइस लॉन्च करने के लिए स्मार्टफोन ब्रांड के साथ मिलकर काम करेगी। फोन के रियर में सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी का लोगो होगा। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने हाल ही में Coca-Cola ब्रांडेड स्मार्टफोन के हाई क्वालिटी रेंडर शेयर किए। उनका कहना है कि फोन सॉफ्ट ड्रिंक की दिग्गज कंपनी और एक स्मार्टफोन ब्रांड के सहयोग से तैयार होगा। वहीं शर्मा ने ब्रांड के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन फोन का डिजाइन Realme की ओर इशारा करता है।
  जैसा कि फोटो में नजर आ रहा है, स्मार्टफोन में बैक पैनल के दाईं ओर कोका-कोला लोगो के साथ एक शानदार डिजाइन है। बेवरेज कंपनी की थीम से मिलता हुआ लाल रंग पीछे नजर आ रहा है। इसके अलावा बैक पैनल पर दो सर्कुलर रिंग हैं जिनमें दो कैमरा सेंसर मिलते हैं। इसके दाईं ओर वॉल्यूम बटन दिया गया है और राउंड ऐज्स हैं।

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। यह फोन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Realme 10 4G जैसा नजर आता है। Realme अगर इस साझेदारी में शामिल होती है तो यह कुछ अलग नहीं होगा, क्योंकि कंपनी पहले भी कई स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन जारी करती रही है।

डिजाइन में बदलावों के अलावा फोन में कोका-कोला थीम पर बेस्ड अपना यूजर इंटरफेस मिल सकता है। आपको बता दें कि इस साझेदारी के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। मगर शर्मा का कहना है कि भारत में इसे इस साल की तिमाही में लॉन्च कर दिया जाएगा। जल्द ही इस फोन को लेकर ऑफिशियल घोषणा भी की जा सकती है और धीरे-धीरे लेटेस्ट अपडेट का खुलासा हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Cheapest Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »