8GB RAM, 50MP कैमरा के साथ Realme 10 होगा 9 जनवरी को लॉन्च, जानें क्या होगा खास

भारत में Realme 10 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद रियलमी नया फोन Realme 10 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

8GB RAM, 50MP कैमरा के साथ Realme 10 होगा 9 जनवरी को लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Photo Credit: Flipkart

ख़ास बातें
  • रियलमी नया फोन Realme 10 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
  • Flipkart ने Realme 10 के लिए एक अलग माइक्रो-साइट तैयार की हुई है।
  • Realme 10 में 6.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
भारत में Realme 10 Pro सीरीज  लॉन्च करने के बाद रियलमी नया फोन Realme 10 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पिछले हफ्ते डिवाइस को टीज करने के बाद Realme ने अब इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, Realme 10 की बिक्री देशभर में 9 जनवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होगी। आपको बता दें कि Realme 10, Realme 10 सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन है और बीते साल के Realme 9 4G को रिप्लेस करेगा।

Flipkart ने इस स्मार्टफोन के लिए पहले से ही एक अलग माइक्रो-साइट तैयार की हुई है जो Realme 10 के हार्डवेयर और फीचर्स के बारे में बताती है। Realme 10 लॉन्च माइक्रो-साइट से कंफर्म होता है कि इसमें MediaTek Helio G99 CPU दिया जाएगा। यह भी पता चला है कि फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। जैसा कि यह फोन दुनिया भर के अन्य मार्केट्स में पहले ही लॉन्च हो चुका है तो इसलिए इस फोन की बाकी जानकारी पहले से ही पता है।
 

Realme 10 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme 10 में 6.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह डिस्प्ले 360Hz टच सैंपलिंग रेट को भी सपोर्ट करती है। इसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले सपोर्ट भी दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। रैम को 8GB तक बढ़ा सकते हैं। प्रोसेसर की बात करें तो यह MediaTek Helio G99 SoC पर काम करता है।

बैटरी के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W चार्जर को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर है। कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में 50MP का पहला कैमरा, 2MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, एनएफसी और ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की लंबाई 159.9, चौड़ाई 73.3, मोटाई और वजन 178.5 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »