• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme 10 का भारत में टीजर जारी, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme 10 का भारत में टीजर जारी, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

Realme India ने ट्वीट के जरिए फोन के भारत में लॉन्च को लेकर घोषणा की है। इस पोस्ट में लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं थी लकिन इसमें 'coming soon' टैग जरूर दिखाई देता है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme 10 का भारत में टीजर जारी, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Realme

ख़ास बातें
  • Realme 10 भारत में जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।
  • Realme India ने ट्वीट के जरिए फोन के भारत में लॉन्च को लेकर घोषणा की है।
  • 4G स्मार्टफोन को शुरुआत में नवम्बर में कुछ ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया
विज्ञापन
Realme 10 भारत में जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने यह घोषणा ट्विटर के जरिए की है। कंपनी ने नए Realme 10 सीरीज फोन को भी भारतीय वेबसाइट के अपने इवेंट पेज पर टीज किया है। Realme 10 को नवम्बर में कुछ ग्लोबल बाजारों में पेश कर दिया गया है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G99 SoC के साथ 8GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके रियर पर 50MP का ड्यूल-रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने लॉन्च की डेट तो अभी शेयर नहीं की है, उम्मीद है कि Realme 10 को मिड-रेंज में पेश किया जाएगा। 

Realme India ने ट्वीट के जरिए फोन के भारत में लॉन्च को लेकर घोषणा की है। इस पोस्ट में लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं थी लकिन इसमें 'coming soon' टैग जरूर दिखाई देता है। रियलमी ने अपने भारतीय वेबसाइट पर डिवाइस लॉन्च को लेकर एक इवेंट पेज भी बनाया है। इच्छुक उपभोक्ता वेबसाइट पर उपलब्ध “Notify Me” बटन पर क्लिक कर लॉन्च की लेटेस्ट अपडेट के बारे में जान सकते हैं।  

4G स्मार्टफोन को शुरुआत में नवम्बर में कुछ ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया गया था। इसमें इंडोनेशिया शामिल था। यहां फोन की शुरूआती कीमत $229 (करीब Rs. 18,600) है। यह कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की है। Realme 10 को 5 रैम और स्टोरेज वर्जन्स के साथ लाया गया है। फोन Clash White और Rush Black कलर ऑप्शंस में आता है। 

हाल ही में हुई एक लीक के अनुसार Realme 10 4G को भारत में तीन रैम और स्टोरेज ऑप्शंस — 4GB रैम + 64GB, 4GB रैम + 128GB और  8GB रैम + 256GB में लाया जाएगा। इसका बेस वैरिएंट Rs. 15,000 में आ सकता है। 
 

Realme 10 स्पेसिफिकेशन्स: 


Realme 10 की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल लॉन्च पर पहले से ही कन्फर्म हो चुकी है। फोन एंड्राइड 12 पर आधारित रियलमी UI 3.0 पर काम करता है। इसमें 6.4-इंच फुल एचडी+ (1,080x2,400 pixels) AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में ओक्टा-कोर 6nm मीडियाटेक हीलियो G99 SoC के साथ 8GB रैम और ARM G57 MC2 GPU दिया गया है। यह वर्चुअल रैम फीचर के साथ आता है। 

Realme 10 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी शूटर दिया गया है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W SuperVooc चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »