Xiaomi की शिकायत के बाद CCI ने रिकॉल की Flipkart से जुड़ी जांच की रिपोर्ट

CCI की जांच में पाया गया था कि फ्लिपकार्ट, इसके कुछ सेलर्स और स्मार्टफोन मेकर्स ने कॉम्पिटिशन से जुड़े कानूनों का उल्लंघन किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 नवंबर 2024 21:29 IST
ख़ास बातें
  • इस रिपोर्ट में शाओमी ने अपने बिजनेस के सीक्रेट होने का दावा किया था
  • CCI ने यह जांच कॉम्पिटिशन से जुड़े कानून के उल्लंघन को लेकर की थी
  • इससे पहले Apple से जुड़ी एक रिपोर्ट को भी CCI ने वापस लिया था

CCI ने कॉम्पिटिशन से जुड़े कानूनों के उल्लंघन को लेकर फ्लिपकार्ट की जांच की थी

देश में कंपनियों के कॉम्पिशन से जुड़े कानूनों के पालन की निगरानी करने वाले रेगुलेटर ने ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के खिलाफ जांच की रिपोर्ट को रिकॉल किया है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) को दी गई एक शिकायत में कहा था कि इस रिपोर्ट में उसके कारोबार से जुड़े सीक्रेट हैं जिन्हें संपादित किया जाना चाहिए। 

CCI ने कॉम्पिटिशन पर नियंत्रण रखने वाले कानूनों के उल्लंघन को लेकर फ्लिपकार्ट की जांच की थी। इस जांच में पाया गया था कि फ्लिपकार्ट, इसके कुछ सेलर्स और स्मार्टफोन मेकर्स ने कॉम्पिटिशन से जुड़े कानूनों का उल्लंघन किया है। हाल ही में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple से जुड़ी एक रिपोर्ट को भी CCI ने वापस लिया था। 

इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों और 1 अक्टूबर की तिथि वाले CCI के दस्तावेज के अनुसार, फ्लिपकार्ट से जुड़ी रिपोर्ट प्राप्त करने वालों को इस रिपोर्ट को नष्ट करने और यह शपथपत्र देने के लिए कहा गया है कि वे इसका आगे वितरण नहीं करेंगे। CCI के इस दस्तावेज को Reuters ने देखा है। शाओमी की दलील थी कि इस रिपोर्ट में उसकी सेल्स को मॉडल के लिहाज से बताया गया है, जो संवेदनशील जानकारी है। CCI के दस्तावेज में कहा गया है कि इस रिपोर्ट में कुछ डेटा और जानकारी को गलती से शामिल किया गया है। इसके साथ ही CCI ने एक नई रिपोर्ट उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि नई रिपोर्ट में क्या बदलाव किए गए हैं। इस बारे में शाओमी ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। CCI और फ्लिपकार्ट ने Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया है। 

इस वर्ष अगस्त में एपल के खिलाफ ऐप्स के मार्केट में मोनोपॉली की जांच की रिपोर्ट को CCI ने रिकॉल किया था। कंपनी ने शिकायत की थी उसके बिजनेस से जुड़े सीक्रेट्स का राइवल्स को खुलासा किया गया है। इसके बाद इस रिपोर्ट को रिकॉल किया गया था। एपल के खिलाफ यह जांच लगभग चार वर्ष पहले शुरू की गई थी। यह कंपनी की ऐप्स के मार्केट में दबदबे वाली स्थिति का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करने से जुड़ी थी। एपल पर आरोप था कि उसने ऐप्स के मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति के कारण डिवेलपर्स को उसके प्रॉपराइटरी इन-ऐप परचेज सिस्टम का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य किया था। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.