ATM जैसी मशीनों से 4G SIM उपलब्ध कराएगी BSNL, अगले वर्ष लॉन्च होगा कंपनी का 5G नेटवर्क

कंपनी ने अपने मोबाइल नेटवर्क पर स्पैम कॉल्स को रोकने की भी योजना बनाई है। स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए यह AI और मशीन लर्निंग (ML) से जुड़ा सॉल्यूशन इस्तेमाल करेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 20:24 IST
ख़ास बातें
  • ये वेंडिंग मशीनें रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जैसे व्यस्त स्थानों पर लगेंगी
  • इससे BSNL को अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने में आसानी होगी
  • इसने अपने मोबाइल नेटवर्क पर स्पैम कॉल्स को रोकने की भी योजना बनाई है

इस नई सर्विस से BSNL को अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने में आसानी होगी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के SIM कार्ड को आसानी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए BSNL ने ATM के जैसी मशीनें लगाने की तैयारी की है। पिछले सप्ताह आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस मशीन को प्रदर्शित किया गया था। इससे BSNL के यूजर्स इन मशीनों या सेल्फ केयर ऐप के जरिए SIM कार्ड को ले सकेंगे। 

ये वेंडिंग मशीनें रेलवे स्टेशंस और एयरपोर्ट्स जैसे व्यस्त स्थानों पर लगाई जाएंगी। इससे BSNL को अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने में आसानी होगी। ये SIM वेंडिंग मशीनें विशेषतौर पर ऐसे लोगों के लिए सहायक होंगी जो BSNL के ऑफिस या एक्सचेंज में नहीं जाना चाहते। BSNL ने अपने मोबाइल नेटवर्क पर स्पैम कॉल्स को रोकने की भी योजना बनाई है। स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) से जुड़ा सॉल्यूशन इस्तेमाल करेगी। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( TRAI) ने भी स्पैम कॉल्स को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स लगाम कसने के लिए हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों ने 2.75 लाख से अधिक मोबाइल कनेक्शंस काटे थे। इसके साथ ही बहुत सी फर्मों को ब्लैकलिस्ट भी किया गया था। 
Advertisement

BSNL ने कम प्राइस वाले मोबाइल के सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी की है। कंपनी ने एक्सक्लूसिव SIM हैंडसेट बंडलिंग ऑफर को पेश करने के लिए Karbonn Mobiles के साथ पार्टनरशिप की है। ये हैंडसेट Jio Bharat 4G फीचर फोन को टक्कर देंगे। इससे यूजर्स को कंपनी की 4G सर्विसेज के इस्तेमाल के लिए महंगे स्मार्टफोन्स खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी। 

इसके साथ ही BSNL ने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी शुरू कर की है। कंपनी का लक्ष्य मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत तक 4G की एक लाख साइट्स को लॉन्च करने का है। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। केंद्र सरकार की योजना BSNL को जल्द प्रॉफिट में लाने की है। BSNL के 5G नेटवर्क की टेस्टिंग सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (C-DoT) के साथ मिलकर की जा रही है। C-DoT ने ही 4G के लिए नेटवर्क कोर उपलब्ध कराया है। इस कोर का इस्तेमाल 5G के लिए भी हो सकता है। हालांकि, इसके लिए कुछ अपग्रेड करने की जरूरत होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.