Asus ZenFone 7 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, घक बैठे इवेंट को यहां देखें लाइव

Asus Zenfone 7 लॉन्च इवेंट यूट्यूब पर भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से Youtube पर शुरू होगा। इस इवेंट में हैंडसेट की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में भी कोई घोषणा हो सकती है।

Asus ZenFone 7 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, घक बैठे इवेंट को यहां देखें लाइव

Asus Zenfone 7 के साथ कंपनी Asus Zenfone 7 Pro भी लॉन्च कर सकती है

ख़ास बातें
  • Asus Zenfone 7 आज भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे होगा लॉन्च
  • ज़ेनफोन 7 के साथ ज़ेनफोन 7 प्रो भी हो सकता है लॉन्च
  • Snapdragon 865 चिपसेट और ट्रिपल रियर फ्लिप कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
Asus ZenFone 7 आज लॉन्च होने वाला है। Asus ZenFone 7 सीरीज़ के लिए कंपनी ग्लोबल इवेंट की मेजबानी कर रही है, जिसे लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इसे स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारत में सुबह 11.30 बजे) शुरू किया जाएगा। असूस ज़ेनफोन 7 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च होने से पहले ही कई मौकों पर लीक हो चुके हैं। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम कर सकता है। असूस ज़ेनफोन 7 का बड़ा आकर्षण फ्लिप कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जो यूं तो बैक कैमरा सेटअप होगा, लेकिन फ्लिप होने के बाद सेल्फी कैमरा सेटअप के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। कुछ ऐसा ही Zenfone 6 (भारत में Asus 6Z) के साथ भी था। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस इवेंट में Asus ZenFone 7 Pro को भी लॉन्च कर सकती है।
 

Asus ZenFone 7 launch details, expected price

असूस ज़ेनफोन 7 लॉन्च इवेंट यूट्यूब पर भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से Youtube पर शुरू होगा। इस इवेंट में हैंडसेट की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में भी कोई घोषणा हो सकती है। Asus Zenfone 7 Pro के आज होने वाले इवेंट में Asus Zenfone 7 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन की कीमत को लेकर कोई लीक नहीं आया है। हालांकि, सभी जानकारी कुछ घंटों में आधिकारिक हो जानी चाहिए।

 

Asus ZenFone 7 specifications (expected)

हाल ही में फोन के रिटेल बॉक्स लीक होने से इसके 5जी कनेक्टिविटी के साथ आने की जानकारी मिली थी। यह भी पता चला था कि फोन डुअल-सिम स्लॉट के साथ आएगा। फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसके अलावा इसके स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर पर काम करने की भी सूचना है। जबकि उम्मीद की गई है कि Asus ZenFone 7 Pro स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट पर काम करेगा। Asus Zenfone 7 में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। दोनों डिवाइस के एंड्रॉयड 10 पर चलने की इत्तला दी गई है।

एक अन्य लीक से पता चलता है कि असूस ज़ेनफोन 7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल तीसरा सेंसर शामिल होगा। इसे उसी फ्लिप सिस्टम में दिया जाना चाहिए जैसा कि इसके पिछले मॉडल Asus Zenfone 6 में दिया गया था। इस बात की कोई स्पष्टता नहीं है कि इसका प्रो मॉडल समान कैमरा सेटअप से लैस होगा या कुछ अंतर के साथ आएगा।

Asus Zenfone 7 के हालिया रेंडर लीक में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और सफेद रंग विकल्प होने का सुझाव दिया गया है। लॉन्च इवेंट के दौरान अधिक रंग विकल्प पेश किए जा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus ZenFone 7, Asus ZenFone 7 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »