• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Asus ZenFone 7 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की मिली जानकारी

Asus ZenFone 7 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की मिली जानकारी

Asus ZenFone 7 सीरीज़ 26 अगस्त को अपनी घरेलू मार्केट ताइवान में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे, जो हैं Asus ZenFone 7 और Asus ZenFone 7 Pro।

Asus ZenFone 7 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की मिली जानकारी

6.67 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले से लैस हो सकता है Asus ZenFone 7

ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 7 में मौजूद होगा डुअल-सिम स्लॉट
  • असूस ज़ेनफोन 7 में दिया जाएगा फ्लिप कैमरा सेटअप
  • असूस ज़ेनफोन 7 के साथ लॉन्च होगा Asus ZenFone 7 Pro
विज्ञापन
Asus ZenFone 7 सीरीज़ 26 अगस्त को अपनी घरेलू मार्केट ताइवान में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे, जो हैं Asus ZenFone 7 और Asus ZenFone 7 Pro। लेटेस्ट लीक में ज़ेनफोन 7 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई है। असूस ज़ेनफोन 7 के रीटेल बॉक्स की तस्वीर से जानकारी मिली है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होा और इसमें 8 जीबी तक रैम मौजूद होगा। इसके अलावा फोन की वास्तविक तस्वीर भी ऑनलाइन लीक हुई है, जिसमें फोन का बैक पैनल देखने को मिला है।

SlashLeaks वेबसाइट पर Asus ZenFone 7 के रीटेल बॉक्स की तस्वीर साझा की गई है, जिसमें फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल होती है। जानकारी के अनुसार, यह फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा, इसमें डुअल-सिम स्लॉट और 6.67 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। लीक के अनुसार, यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ होगी। इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
 

कैमरा की बात करें, तो असूस ज़ेनफोन 7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा और तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन में भी वैसा ही फ्लिप मैकेनिज़्म दिया जाना चाहिए, जैसा कि इसके पिछले वर्ज़न Asus ZenFone 6 में दिया गया था। रीटेल बॉक्स में सामने आया है कि फोन का मॉडल नंबर ZS670KS हो सकता है।
 
asus

इसके अलावा, @diage8888 ट्विटर यूज़र ने ज़ेनफोन 7 रीटेल बॉक्स और फोन की वास्तविक तस्वीरें लीक की हैं। इन लीक तस्वीरों में फोन का केवल बैक पैनल देखने को मिला है, जिसमें ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश देखा जा सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। फ्लिप कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं, जो कि हॉरिजॉन्टल मैनर में स्थित हैं। रिटेल बॉक्स की एक तस्वीर सामने से भी ली गई है, जिसमें बहुत ही कम डिज़ाइन के साथ ज़ेनफोन 7 बोल्ड अक्षरों में लिखा है।

SlashLeaks ने असूस ज़ेनफोन 7 के लीक रेंडर को भी लिस्ट किया है, जिसमें फोन सभी एंगल्स से दिखाया गया है। इस फोन का बैक पैनल वास्तविक तस्वीर की तरह ही है। फ्रंट में नॉच-लेस और बेजल-लेस स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा, रेंडर में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी साफतौर से देखा जा सकता है। साथ इसमें 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट नहीं देखा जा सकता, हालांकि इसके पिछले वर्ज़न में यह सपोर्ट मौजूद था। फोन के निचले हिस्से पर स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

गौरतलब है कि पुरानी रिपोर्ट में बताया गया था कि यह फोन 60 हर्ट्ज़ एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा। खबरें तो यह भी है कि Asus ZenFone 7 Pro मॉडल स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »