Asus Zenfone 7 में भी होगा फ्लिप कैमरा, कंपनी ने किया टीज़

ट्विटर पर आधिकारिक Asus Deutschland अकाउंट ने टीज़र वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें Asus ZenFone 7 की झलक देखने को मिलती है। यह पतले बेजल वाले स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल को दिखाता है।

Asus Zenfone 7 में भी होगा फ्लिप कैमरा, कंपनी ने किया टीज़

Asus Zenfone 6 को भारत में Asus 6Z के नाम से लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Asus ने इससे पहले फ्लिप कैमरा सेटअप के साथ Asus 6Z को किया है लॉन्च
  • Zenfone 7 के टीज़र में भी मिला फ्लिप कैमरा मॉड्यूल होने का इशारा
  • ज़ेनफोन 7 को 26 अगस्त को किया जाएगा लॉन्च
विज्ञापन
Asus ZenFone 7 में भी Asus Zenfone 6 (6Z) की तरह फ्लिप कैमरा सेटअप होगा। यह जानकारी खुद कंपनी ने टीज़ की है। Asus ने एक टीज़र वीडियो पोस्ट किया है जो आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन पर एक झलक देता है और इसमें मोटर पर चलने वाला कैमरा मॉड्यूल शामिल होने का सुझाव देता है। याद दिला दें कि यह टीज़र हाल ही में ताइवान की कंपनी द्वारा Asus ZenFone 7 की लॉन्च की तारीख की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद आया है। नए स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी एक हाई-एंड मॉडल भी लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम ZenFone 7 Pro हो सकता है। इस फोन को लेकर भी लीक्स आ चुके हैं।

ट्विटर पर आधिकारिक Asus Deutschland अकाउंट ने टीज़र वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें Asus ZenFone 7 की झलक देखने को मिलती है। यह पतले बेजल वाले स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल को दिखाता है। इसके अलावा, सेल्फी कैमरे के लिए यहां कोई नॉच या कटआउट नहीं दिखता है। इसके बजाय, फोन में एक फ्लिप कैमरा सेटअप है।
 

टीज़र वीडियो में जर्मन में एक वाक्यांश लिखा है, जो कहता है, जिसका हिंदी में मतलब है "अपनी दुनिया को पलटें।" इसी तरह की टीज़र लाइन असूस द्वारा ZenFone 6 के लिए भी इस्तेमाल की थी, जिसे भारत में Asus 6Z के रूप में लॉन्च किया गया था।

Asus Deutschland ट्विटर अकाउंट के अलावा, माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर Asus के ग्लोबल अकाउंट ने भी ZenFone 7 का एक समान टीज़र वीडियो पोस्ट किया है। हालांकि, यह वीडियो फ्लिप कैमरे की झलक नहीं देता है। 

ज़ेनफोन 7 के साथ, असूस Zenfone 7 Pro को भी पेश कर सकता है। क्वालकॉम यह पुष्टि कर चुकी है कि ZenFone 7 मे कंपनी Snapdragon 865 प्रोसेसर को देगी। इसके अलावा यदि हम हालिया गीकबेंच लिस्टिंग को देखें तो ZenFone 7 Pro में Snapdragon 865+ चिपसेट दिया जा सकता है। याद दिला दें कि असूस ज़ेनफोन 7 को 26 अगस्त को लॉन्च किया जाना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »