असूस ज़ेनफोन 4 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू

असूस ने अपने ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो रोलआउट करना शुरू कर दिया है। लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट को एफओटीए (फर्मवेयर-ओवर-द-एयर) अपडेट के जरिए जारी किया गया है और यह ZenFone 4 (ZE554KL) वेरिएंट में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होगा।

असूस ज़ेनफोन 4 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 4 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिल रहा है
  • इस अपडेट को 2018 के शुरुआती छह महीने के अंदर जारी किया जाना था
  • अपडेट को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है
विज्ञापन
असूस ने अपने ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो रोलआउट करना शुरू कर दिया है। लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट को एफओटीए (फर्मवेयर-ओवर-द-एयर) अपडेट के जरिए जारी किया गया है और यह ZenFone 4 (ZE554KL) वेरिएंट में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होगा। इनमें असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के ज़ेनफोन 4, ज़ेनफोन 4 सेल्फी, ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो, ज़ेनफोन 4 प्रो और कई दूसरे वेरिएंट शामिल हैं जो एंड्रॉयड नूगा पर चलते हैं और जिन्हें 2018 के शुरुआती छह महीने में एंड्रॉयड ओरियो पर अपग्रेड करने का वादा किया गया था।

सोमवार को असूस ज़ेनटॉक फोरम पर अपडेट की घोषणा की गई। ज़ेनफोन 4 (ज़ेडई554केएल) के सभी वेरिएंट में ग्लोबली एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट पहुंचने में करीब एक हफ्ता लगेगा। इन अपडेट की जानकारी एक नोटिफिकेशन के जरिए दी जाएगी। हालांकि, यूज़र मैनुअली Settings > About > System Update में जाकर अपडेट जांच सकते हैं। अपडेट के बाद सॉफ्टवेयर वर्ज़न 15.0405.1711.76 है। इसमें एक अपग्रेड लॉन्चर है और सभी ऐप को खोलने के लिए स्वाइप अप जेस्चर काम करता है। इसके साथ ही, नए ऐप आइकन ज़्यादा यूज़र फ्रेंडली यूआी डिज़ाइन भी आ गया है।

कस्टम ट्वीक के अलावा, एंड्रॉयड ओरियो अपडेट के साथ ज़ेनफोन 4 में सभी अहम एंड्रॉयड ओरियो फ़ीचर आ गए हैं। यूज़र को अब, बैकग्राउंड लिमिट, ऑटोफिल, स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन और पिक्चर-इन-पिक्चर मोड जैसे विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा, नए अपडेट के साथ एंड्रॉयड इंस्टेंट ऐप सपोर्ट और नए डिज़ाइन वाला इमोजी सेट, एडेप्टिव आइकन जैसे फ़ीचर भी मिलते हैं।

पिछले साल अगस्त में ज़ेनफोन 4 प्रो के साथ ज़ेनफोन 4 (ज़ेडई554केएल) को दो प्रोसेसर व रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया। डुअल सिम स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। ज़ेनफोन 4 (ज़ेडई554केएल) के एक वेरिएंट में जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है वहीं, दूसरे वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम है। दोनों वेरिएंट 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आते हैं जिसे 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोन हाइब्रिड-डुअल सिम सपोर्ट करता है।

असूस ज़ेनफोन 4 में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है। जो 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स362 डुअल पिक्सल इमेज सेंसर और 8 मेगापिक्सल के 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के सेकेंडरी सेंसर से लैस है। फोन में आगे की तरफ़ अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है जो एचडीआर और पैनोरमा जैसे मोड के साथ आते हैं। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी है। इसमें 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »