Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max

iPhone 18 Pro Max को उन मार्केट्स में 5,425 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिनमें एपल सिर्फ eSIM के लिए सपोर्ट की पेशकश करती है। इस स्मार्टफोन में फिजिकल SIM ट्रे के साथ 5,235 mAh की बैटरी हो सकती है

Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max

पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 17 Pro Max की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के अधिक प्राइस का कारण मैन्युफैक्चरिंग की कॉस्ट बढ़ना है
  • iPhone 18 Pro Max में एपल के A20 Pro चिप का इस्तमाल किया जा सकता है
  • इस चिप की मैन्युफैक्चरिंग TSMC के 2 nm प्रोसेस के इस्तेमाल से हो सकती है
विज्ञापन

प्रीमियम स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Apple की नई iPhone सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। आगामी सीरीज के iPhone 18 Pro Max के प्राइस में इसके पिछले वर्जन की तुलना में काफी बढ़ोतरी की जा सकती है। यह एपल का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है।      

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि iPhone 18 Pro Max का चीन में शुरुआती प्राइस CNY 11,000 (लगभग 1,56,800 रुपये) का हो सकता है। अगर यह जानकारी सही होती है तो iPhone 17 Pro Max की तुलना में इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग CNY 1,000 (लगभग 14,250 रुपये) अधिक होगा। एपल का यह सबसे महंगा iPhone होगा। इस स्मार्टफोन के अधिक प्राइस का कारण मैन्युफैक्चरिंग की कॉस्ट में बढ़ोतरी है। iPhone 18 Pro Max में एपल के A20 Pro चिप का इस्तमाल किया जा सकता है। इस चिप की मैन्युफैक्चरिंग TSMC के 2 nm प्रोसेस के इस्तेमाल से की जा सकती है। यह इस नए मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का इस्तेमाल करने वाला एपल का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। 

इसके अलावा मेमोरी कंपोनेंट्स के महंगा होने का भी स्मार्टफोन्स की कॉस्ट पर असर पड़ा है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मेमोरी कंपोनेंट्स की एक स्मार्टफोन के कंपोनेंट्स की टोटल कॉस्ट में हिस्सेदारी बढ़कर 20 प्रतिशत से अधिक हो गई है। यह आंकड़ा पहले लगभग 15 प्रतिशत का था। हाल ही में टिप्सटर Duoge Internet Technology ने बताया था कि iPhone 18 Pro Max को उन मार्केट्स में 5,425 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा जिनमें एपल सिर्फ eSIM के लिए सपोर्ट की पेशकश करती है। इस स्मार्टफोन में फिजिकल SIM ट्रे के साथ 5,235 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें SIM कार्ड स्लॉट को हटाने से मिलने वाले अतिरिक्त स्पेस से ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी को उपलब्ध कराया जा सकेगा। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के iPhone 18 Pro के फिजिकल SIM वाले वर्जन में 4,056 mAh और eSIM वाले मॉडल में 4,288 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसकी तुलना में iPhone 17 Pro के फिजिकल SIM और eSIM वेरिएंट्स में क्रमशः 3,998 mAh और 4,252 mAh की बैटरी है। इस वर्ष एपल की फोल्डेबल आईफोन को भी लॉन्च करने की योजना है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »