iPhone 15 सीरीज 12 सितंबर को Apple 'Wonderlust' इवेंट में होगी लॉन्च

इस इवेंट में आईफोन 15 सीरीज के साथ Apple Watch Series 9 और Watch Ultra 2 को भी लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अगस्त 2023 23:06 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं दी है
  • एपल ने भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है
  • आईफोन का अधिकतर प्रोडक्शन चीन में होता है

हाल ही में कंपनी ने भारत में दो रिटेल स्टोर्स खोले थे

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 15 सीरीज को कंपनी के 12 सितंबर को होने वाले 'Wonderlust' इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट की लाइव ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी। इसमें आईफोन 15 सीरीज के साथ Apple Watch Series 9 और Apple Watch Ultra 2 को भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसमें लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं दी है। 

कंपनी के अमेरिका में कैलिफोर्निया के Apple Park में होने वाले इस इवेंट के लिए एपल ने इनवाइट भेजे हैं। इसकी शुरुआत 10.30 PM (IST) पर होगी। इसकी apple.com और Apple TV पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। कंपनी की नई आईफोन सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल होंगे। नए स्मार्टफोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कई अटकलें लग रही हैं। 
Advertisement

हाल ही में टिप्सटर Majin Bu (@MajinBuOfficial) ने X (पहले Twitter) पर दावा किया था कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus में स्मार्टफोन के जैसे कलर वाली ब्रेडेड USB Type-C केबल मिलेगी। इसके अलावा एपल के डिवाइस के प्रोटोटाइप कलेक्टर Kosutami (@KosutamiSan) ने USB Type-C केबल्स के डिजाइन वैलिडेशन टेस्ट (DVT) सैम्पल पोस्ट किए हैं। ये कलर्ड चार्जिंग केबल्स ‌iPhone 15‌ और ‌iPhone 15‌ Plus के साथ दी जा सकती हैं। ये व्हाइट, ब्लैक, येलो, पर्पल और ऑरेंज कलर्स में हैं। 

एपल ने भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट करने की तैयारी की है। हाल ही में कंपनी ने भारत में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एपल की योजना देश में स्मार्टफोन्स के पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की भी है। हाल ही में कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने फाइनेंस मिनिस्ट्री के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग में अपनी योजना की जानकारी दी थी। इस मीटिंग में सप्लाई चेन को समझने और आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में देश में बने कंपोनेंट्स का अधिक इस्तेमाल करने पर फोकस किया गया था। हालांकि, केंद्र सरकार इसके लिए कंपनी को टैक्स इंसेंटिव नहीं देना चाहती। इसके बावजूद एपल देश में इनवेस्टमेंट बढ़ाने में दिलचस्पी रखती है। एपल के सप्लायर्स की बड़ी संख्या चीन में है और यह चीन पर अपनी निर्भरता को घटाने की योजना बना रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.