आईफोन 6एस, 6एस प्लस की कीमतों में 22,000 रुपये की कटौती

आईफोन 6एस, 6एस प्लस की कीमतों में 22,000 रुपये की कटौती
ख़ास बातें
  • आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस की कीमत 22,000 रुपये कम हो गई है
  • आईफोन 6एस 128 जीबी वेरिएँट अब 60,000 रुपये में मिलेगा
  • आईफोन 6एस प्लस 128 जीबी वेरिएंट 70,000 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
ऐप्पल आईफोन 6एस और 6एस प्लस खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने भारत में आईफोन 6एस और 6एस प्लस के दामों में 22,000 रुपये तक कटौती का ऐलान किया है। ऐप्पल ने आईफोन की कीमतों में यह कटौती त्यौहारी सीज़न से पहले की है।

ऐप्पल ने 7 सितंबर को ही नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। भारत में नए आईफोन को 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। नए आईफोन में 32 जीबी बेस स्टोरेज वेरिएंट है।

क्यूपर्टिनो की दिग्गज़ टेक कंपनी ने आईफोन 6एस प्लस 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 22,000 रुपये कम कर दी है। अब इस स्मार्टफोन की एमआरपी 92,000 की जगह 70,000 रुपये होगी। इसके अलावा छोटे स्क्रीन वाला आईफोन 6एस अब 82,000 रुपये की जगह 60,000 रुपये में उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत भी ऐप्पल ने 22,000 रुपये तक कम कर दी है।


ऐप्पल ने इसी साल मार्च में 4 इंच वाला आईफोन एसई लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 64 जीबी वेरिएंट के दाम भी 5,000 रुपये कम कर दिए गए हैं। अब यह फोन 49,000 रुपये की जगह 44,000 रुपये में मिलेगा।

अब आईफोन 6एस की कीमत 50,000 रुपये और आईफोन 6एस प्लस की कीमत 60,000 रुपये से शुरू होगी। ये कीमतें 32 जीबी वाले मॉडल की हैं। ज्ञात हो कि कंपनी ने इन फोन से भी 16 जीबी स्टोरेज मॉडल हटाने का फैसला किया है।

हाल ही में ऐप्पल ने आईफोन 6एस को 2016 की दूसरी तिमाही में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बताया था। ऐप्पल ने 2016 की दूसरी तिमाही में 14.2 मिलियन आईफोन यूनिट बेचे जो कि दुनियाभर में इस तिमाही में बिके स्मार्टफोन का चार प्रतिशत है।

ऐप्पल आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस 3डी टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 64-बिट ए9 चिपसेट है। इसमें 2 जीबी रैम और 12 मेगापिक्सल कैमरा है। यह फोन भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great design
  • Fantastic performance
  • 3D Touch enables new UI paradigms
  • Retina Flash on the front is great
  • कमियां
  • Touch ID is too fast!
  • 16GB storage in base variant
  • Expensive
  • Battery life could be better
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए9
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता1715 एमएएच
ओएसआईओएस 9
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Fantastic performance
  • 3D Touch enables new UI paradigms
  • Great camera including brilliant front flash
  • Good battery life
  • कमियां
  • Ungainly
  • Touch ID is too fast!
  • 16GB storage in base variant
  • Expensive
  • More big-screen software features would be welcome
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए9
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2750 एमएएच
ओएसआईओएस 9
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Good rear camera
  • कमियां
  • Underwhelming selfie camera
  • Starts at 16GB storage
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए9
फ्रंट कैमरा1.2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
ओएसआईओएस 9.3
रिज़ॉल्यूशन640x1136 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग फर्मों ने एंट्री फीस पर 28 प्रतिशत GST के खिलााफ सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
  2. 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  5. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  6. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  7. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  9. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »