आईफोन एसई का रिव्यू

iPhone SE Review in Hindi। आईफोन एसई को भारत और दूसरे देशों में खरीददार मिलते हैं तो आईफोन एसई बनाने का इरादा कामयाब हो सकता है। आज हम ऐप्पल आईफोन के नए आईफोन एसई का रिव्यू करेंगे और जानेंगे इस फोन में क्या है खास।

आईफोन एसई का रिव्यू
विज्ञापन
आईफोन एसई को आप 'नई बोतल में पुरानी शराब' कहकर आसानी से नकार सकते हैं। पर वाकई में नए आईफोन में आईफोन 6एस जैसे स्पेसिफेकशन और इसका डिजाइन आईफोन 5एस जैसा है। तकनीकी तौर पर कहा जा सकता है कि आईफोन एसई 'नई बोतल में पुरानी शराब' ही है। आईफोन एसई तकनीकी तौर पर कोई नए आयाम स्थापित नहीं करता है। लेकिन क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी की नई रणनीति को जरूर पेश करता है।

आईफोन 5सी को छोड़ दें तो ऐप्पल के 'अफॉर्डेबल आईफोन' पेश करने की रणनीति पुराने मॉडल के दाम में डिस्काउंट देने की रही है। जब एक नया आईफोन लॉन्च किया गया तो पुराने आईफोन की कीमत अमेरिका में 99 डॉलर (6,500 रुपये) हो गई जबकि फोन को इससे पहले 199 डॉलर (13,100 रुपये) की ऑन कॉन्ट्रेक्ट कीमत पर बेचा गया था। कंपनी ने  इसी रणनीति के सहारे अमेरिका और दूसरे पुराने बाजार में तीन साल पुराने आईफोन की बिक्री रुक जाने पर इसे भारत जैसे देशों में कम कीमत में बेचना जारी रखा है। बिना किसी एक्सचेंज ऑफर के साथ पुराने आईफोन मॉडल को आज 17,000 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
 
 बायें से दायें- आईफोन एसई, आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस

399 डॉलर (26,300) रुपये की कीमत पर लॉन्च होने वाले आईफोन को बनाने में 150 डॉलर (9,900) रुपये की लागत आई है। यह लागत अब तक के सबसे सस्ते नए आईफोन पर आई लागत में सबसे कम है। कम कीमत के साथ ऐप्पल का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा यूजर तक पहुंचना है। कंपनी के आईफोन की लगातार गिरती बिक्री को देखते हुए यूजर का बढ़ना सबसे ज्यादा जरूरी है।

आईफोन एसई को कॉम्पेक्ट फोन पसंद करने वाले यूजर के हिसाब से बनाया गया है। जब ऐप्पल ने आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस लॉन्च किये थे तो बड़े स्क्रीन साइज़ की वजह से इन फोन की जबरदस्त बिक्री हुई थी। लेकिन हर कोई बड़ेसक्रईन वाले स्मार्टफोन पसंद नहीं करता। ऐप्पल का कहना है कि 2015 में कंपनी ने 4 इंच स्क्रीन वाले 3 करोड़ से ज्यादा आईफोन बेचे। लेकिन इन आईफोन की इतनी ज्यादा बिक्री की एक बड़ी वजह इनकी कम कीमत भी है लेकिन यह कहना सही होगा कि 4 इंच स्क्रीन वाले स्मार्टफोन की बाजार में अपनी एक अहम हिस्सेदारी है।

आईफोन एसई को भारत और दूसरे देशों में खरीददार मिलते हैं तो आईफोन एसई बनाने का इरादा कामयाब हो सकता है। आज हम ऐप्पल आईफोन के नए आईफोन एसई का रिव्यू करेंगे और जानेंगे इस फोन में क्या है खास।



डिजाइन और डिस्प्ले
जैसा कि जाहिर है कि आईफोन एसई बिल्कुल आईफोन 5एस की तरह ही दिखता है। अगर हमारी रिव्यू यूनिट रोज गोल्ड कलर की नहीं होती तो हम इसे आसानी से 2013 में लॉन्च हुए आईफोन को समझने की भूल कर सकते थे। हम बड़े आईफोन पर दिखने वाले एंटीना लाइन के फैन नहीं है इसलिए आईफोन एसई को बना शिकायत के एक अच्छे विंटेज डिजाइन वाला आर्फोन कहा जा सकता है।

आईफोन एसई को स्क्रीन के हर किनारे पर एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर कोई आईफोन 6एस प्लस को अपने प्राइमरी फोन की तरह यूज करने के बाद आईफोन एसई इस्तेमाल करता है तो शुरुआत में छोटे स्क्रीन के साथ टाइप करना थोड़ा मुश्किल लगता है लेकिन जल्द ही आईओएस के ऑटोकरेक्ट की मदद से जल्द ही इसकी आदत हो जाएगी। छोटे स्क्रीन के साथ सिर्फ 113 ग्राम वजन वाला आईफोन एसई हाथ में लेने पर बहुत हल्का लगता है और आसानी से आपकी जेब में फिट हो सकता है।
 

आईफोन 5एस की तरह ही 4 इंच स्क्रीन वाले आईफोन का डिस्प्ले एचडी नहीं है लेकिनआपको डिवाइस इस्तेमाल करते समय कभी भी ऐसा अहसास नहीं होगा। फोन पर टेक्स्ट शार्प दिखता है और डिस्प्ले खासा चमकदार है। सूरज की रोशनी में भी फोन को इस्तेमाल करते समय हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। लेकिन अगर आप फोन पर बहुत ज्यादा वीडियो देखते हैं तो आपको छोटे स्क्रीन पर शानदार अनुभव नहीं मिल पाएगा।

परफॉर्मेंस
आईफोन एसई में भी ऐप्पल ए9 चिपसेट है जिसे आईफोन 6एस और 6एस प्लस में इस्तेमाल किया गया है। फोन में 2 जीबी रैम है हालांकि, ऐप्पल की वेबसाइट पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद के मुताबिक ही, फोन में हम सब कुछ काफी आसानी से चला पाए। कम नेटवर्क वाले एरिया में आईफोन एसई ने आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस से ज्यादा बेहतर काम किया लेकिन इसके अलावा फोन की बाकी ओवरऑल परफॉर्मेंस आईफोन 6एस की तरह ही है।
 

आईफोन एसई में कुछ बड़े फर्क हैं जैसे आईफोन एसई में 3डी टच नहीं दिया गया है जिससे यूजर को क्विक एक्शन और पीक-पॉप जैसी चीजों का मजा नहीं मिलेगा। आईफोन 6एस और 5एस प्लस के रिव्यू के समय हमने 3डी टच को अपार संभावनाओं वाली टेक्नोलॉजी बताया था।

आईफोन एसई धीमी टच आईडी के साथ आता है जिससे कुछ लोगों को समस्या हो सकता है लेकिन हमारे हिसाब से यह एक अच्छा फीचर है। फोन में दिया फिंगरप्रिंट स्कैनर काफी अच्छा है और तेजी से काम करता है। आईफोन एसई में बैरोमीटर भी नहीं दिया गया है। आईफोन 6 और उसके बाद आए मॉडल में बैरोमीटर फीचर उपलब्ध था।

सबसे बड़ा फर्क जो यूजर महसूस करेंगे वो है आईफोन एसई में दिया गया 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (फेसटाइम कैमरा) जो एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। जबकि आईफोन 6एस में एफ/2.2 अपर्चर से लैस 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया था। उम्मीद के मुताबिक, आपको आईफोन एसई से कम डिटेल वाली तस्वीरें मिलेंगी। हालांकि, आपको यह फर्क तभी महसूस होगा जबक आप तस्वीरों को बड़े स्क्रीन पर जूम करें। कैमरा रेटिना फ्लैश सपोर्ट करता है। हमें आईफोन एसई में यह सबसे पसंदीदा फीचर लगा। इसके अलावा लाइव फोटो को भी आईफोन एसई सपोर्ट करेगा।

बात करें आईफोन एसई के रियर कैमरा परफॉर्मेंस की तो अधिकतर समय हर तरह की रोशनी में आपको अच्छा कैमरा रीप्रोडक्शन देखने को मिलेगा। लेकिन कम रोशनी में फोन से उतना बेहतर परिणाम नहीं मिलता जितना कि हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग के पुराने और लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 से मिलता है।
 

अपनी पिछली जेनरेशन फोन की तरह ही आईफोन एसई 16 जीबी स्टोरेज बेस वेरिएंट के साथ आता है दो कि आइडियल नहीं है लेकिन फोन के टारगेट ऑडियेंस और ऐप्पल के वर्तमान स्मार्टफोन को देखते हुए इससे समझौता किया जा सकता है। उम्मीद करते हैं कि आईफोन द्वारा लॉन्च हुआ 16 जीबी स्टोरेज वाला आखिरी आईफोन होगा।

हमारे बैटरी लूप टेस्ट में आईफोन एसई से लगातार 12 घंटे तक वीडियो देख सके जो कि आईफोन 6एस से 20 प्रतिशत ज्यादा है। जिसकी एक वजह आईफोन एसई के छोटे और कम रिरॉल्यूशन वाले डिस्प्ले को माना जा सकता है। बहरहाल, सामान्य तौर पर इस्तेमाल करने के लिए हमें आईफोन एसई में 6एस से बहुत ज्यादा फर्क मालूम नहीं पड़ा। आईफोन एसई को बिना चार्ज किये एक दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

हमारा फैसला
भारत में आईफोन एसई की कीमत 39,000 रुपये रखी गई है जो किसी भी तरह से ऐसी कीमत नहीं है जिससे आईफोन का इस्तेमाल करने वालों की संख्या अचानक से बढ़ जाए। लेकिन भारतीय बाजार के हिसाब से आईफोन के इस प्रोडक्ट को महत्वपूर्ण माना जा सकता है।

फोन के फ्रंट कैमरे को छोड़ दें तो आईफोन एसई एक पूरा पैकेज है और इसमें वो सबकुछ है जिसकी उम्मीद एक ऐप्पल प्रोडक्ट से की जाती है। आईफोन एसई हर तरह से आईफोन 6एस की तरह ही एक बेहतर फोन है जिसे छोटे स्क्रीन साइज़ के साथ पेश किया गया है।

अगर आप फोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट फिक्स्ड है लेकिन आप ब्रांड की परवाह नहीं करते तो सैमसंग गैलेक्सी एस6 आईफोन एसई की कीमत में उपलब्ध है। पिछले साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन में गैलेक्सी एस6 सबसे ज्यादा पसंद किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram आपके हाथ में दे रहा है फीड का कंट्रोल, अब खुद तय करो क्या देखना है और क्या नहीं
  2. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  3. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  5. Realme P4R 5G vs Moto G37 Power vs Redmi 15 5G: कौन बेहतर?
  6. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  8. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  9. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  2. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  3. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  4. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  5. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  8. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  9. 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक
  10. Xiaomi Mix Fold 5 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »