आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस भारत में इस दाम पर मिलेंगे

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस भारत में इस दाम पर मिलेंगे
ख़ास बातें
  • आईफोन 7 की कीमत 60,000 रुपये से शुरू होगी
  • आईफोन 7 प्लस का 32 जीबी वेरिएंट 72,000 रुपये मिलेगा
  • भारत में इन स्मार्टफोन की बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी
विज्ञापन
ऐप्पल ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर भारत में नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन की कीमतें सार्वजनिक कर दी।

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की कीमत क्रमश: 60,000 व 72,000 रुपये से शुरू होगी। ज्ञात हो कि ये कीमतें 32 जीबी वाले वेरिएंट की हैं। आईफोन 7 का 128 जीबी वाला वेरिएंट 70,000 रुपये में मिलेगा और 256 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 80,000 रुपये होगी। आईफोन 7 प्लस का 128 जीबी वाला वेरिएंट  82,000 रुपये में मिलेगा और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 92,000 रुपये होगी।

याद रहे कि भारत में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी। कुछ रिटेलर ने तो इन फोन के लिए अनाधिकारिक प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी थी। अब जब कंपनी सभी आईफोन 7 मॉडल की कीमत का खुलासा कर दिया है तो हम जल्द ही आधिकारिक तौर पर प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं।


दूसरी तरफ, कंपनी ने भारत में आईफोन 6एस, 6एस प्लस और एसई के दामों में कटौती का ऐलान किया है। आईफोन 6एस प्लस के 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 22,000 रुपये कम कर दी गई है। अब इस स्मार्टफोन की एमआरपी 92,000 की जगह 70,000 रुपये होगी। इसके अलावा छोटे स्क्रीन वाला आईफोन 6एस अब 82,000 रुपये की जगह 60,000 रुपये (128 जीबी) में उपलब्ध होगा।

अब आईफोन 6एस की कीमत 50,000 रुपये और आईफोन 6एस प्लस की कीमत 60,000 रुपये से शुरू होगी। ये कीमतें 32 जीबी वाले मॉडल की हैं। ज्ञात हो कि कंपनी ने इन फोन से भी 16 जीबी स्टोरेज मॉडल हटाने का फैसला किया है।

आईफोन एसई का 64 जीबी वेरिएंट 44,000 रुपये में मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने 16 जीबी मॉडल की कीमत 39,000 रुपये में कोई बदलाव नहीं किया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता1960 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 7, iPhone 7 Plus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  3. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  4. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  6. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  7. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  8. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  9. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  10. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »