Apple के iPhone SE 4 में हो सकता है iPhone 14 जैसा डिजाइन, अतिरिक्त प्लस साइज का ऑप्शन 

आईफोन 14 के TPU केस iPhone SE 4 की डमी यूनिट्स पर फिट होते हैं। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के कैमरा आइलैंड में मामूली अंतर है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 19:26 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एक्शन बटन के बजाय एक म्यूट स्विच है
  • iPhone SE 4 का म्यूट स्विच आईफोन 14 की तुलना में स्मॉल है
  • इस स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा और एक्शन बटन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं

इस स्मार्टफोन के दो वर्जन पेश किए जा सकते हैं

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का iPhone SE 4 जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसके डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है। iPhone SE 4 में सिंगल रियर कैमरा, Face ID और एक्शन बटन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 

जापानी ब्लॉग Macotakara ने iPhone SE 4 की कुछ डमी यूनिट्स को लीक किया है। यह स्मार्टफोन iPhone 14 के समान दिख रहा है। इसमें एक्शन बटन के बजाय एक म्यूट स्विच है। इन इमेजेज से इसमें सिंगल रियर कैमरा, फ्लैट ऐजेज और Face ID सिस्टम होने का संकेत मिल रहा है। इसकी डमी यूनिट का साइज 146.7 x 71.5 x 7.8 mm का है। यह आईफोन 14 के साइज के समान है। इस ब्लॉग में दावा किया गया है कि आईफोन 14 के TPU केस iPhone SE 4 की डमी यूनिट्स पर फिट होते हैं। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के कैमरा आइलैंड में मामूली अंतर है। iPhone SE 4 का म्यूट स्विच आईफोन 14 की तुलना में स्मॉल है। हालांकि, इसके वॉल्यूम बटन और साइड बटन समान हैं। 

इस ब्लॉग में iPhone SE 4 की दो अलग साइज वाली डमी यूनिट्स दिखाई गई हैं। इनमें से एक की स्क्रीन 6.7 इंच और दूसरी की 6.1 इंच की है। इससे संकेत मिल रहा है कि एपल इस स्मार्टफोन के दो वर्जन पेश कर सकती है। इनमें से एक iPhone SE 4 और दूसरा iPhone SE Plus हो सकता है। Macotakara का कहना है कि इस स्मार्टफोन के फाइनल डिजाइन और साइज का फैसला नहीं किया गया है। 

कंपनी को नई iPhone सीरीज के लिए जोरदार डिमांड मिल रही है। इन स्मार्टफोन्स की चीन में सेल शुरू होने के शुरुआती तीन सप्ताहों में सेल्स पिछले वर्ष पेश की गई आईफोन 15 सीरीज की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने एपल ने आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया था। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के अनुसार, आईफोन 16 सीरीज के स्मार्टफोन्स की सेल्स कंपनी की पिछली सीरीज की तुलना में बेहतर है। हालांकि, कस्टमर्स इस सीरीज के Pro और Pro Max मॉडल्स को अधिक पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज के प्रीमियम मॉडल्स की सेल्स आईफोन 15 सीरीज के समान मॉडल्स की तुलना में लगभग 44 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, चीन के मार्केट में एपल को Huawei से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। Huawei की Mate 60 सीरीज के स्मार्टफोन्स की बड़ी संख्या में बिक्री हो रही है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.