• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tata Group की iPhone के कंपोनेंट्स बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने से मुश्किल में Apple

Tata Group की iPhone के कंपोनेंट्स बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने से मुश्किल में Apple

टाटा ग्रुप की इस फैक्टरी में लगभग 20,000 वर्कर्स हैं। इस वर्ष के अंत में टाटा ग्रुप की आईफोन बनाने वाली एक अन्य यूनिट शुरू हो सकती है

Tata Group की iPhone के कंपोनेंट्स बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने से मुश्किल में Apple

देश में एपल के लिए टाटा ग्रुप नए सप्लायर्स में शामिल है

ख़ास बातें
  • तमिलनाडु के होसुर में टाटा ग्रुप की फैक्टरी में पिछले सप्ताह आग लग गई थी
  • देश में एपल के लिए टाटा ग्रुप नए सप्लायर्स में शामिल है
  • एपल ने हाल ही में आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया था
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी डिवाइसेज कंपनी Apple को फेस्टिव सीजन से पहले एक मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। आईफोन के कंपोनेंट्स बनाने वाली Tata Group की फैक्टरी में आग लगने से इस स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ सकता है। इससे एपल को आईफोन के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की चीन या अन्य देशों से सोर्सिंग करनी होगी। 

तमिलनाडु के होसुर में टाटा ग्रुप की फैक्टरी में पिछले सप्ताह आग लग गई थी। इस फैक्टरी से एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn और टाटा ग्रुप की आईफोन की असेंबलिंग करने वाली यूनिट को बैक पैनल्स और कुछ अन्य कंपोनेंट्स की सप्लाई की जाती है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint ने बताया कि अक्टूबर से नवंबर की शुरुआत तक चलने वाले फेस्टिव सीजन में आईफोन 14 और 15 की लगभग 15 लाख यूनिट्स बिकने का अनुमान है। टाटा ग्रुप की इस फैक्टरी में आग लगने से एपल को इस डिमांड का 15 प्रतिशत तक पूरा करने में मुश्किल हो सकती है। 

इस वर्ष अगस्त तक टाटा ग्रुप ने देश में बिक्री के साथ अमेरिका और नीदरलैंड में लगभग 25 करोड़ डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट भी किया है। इस बारे में टाटा ग्रुप ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। आमतौर पर, एपल के सप्लायर्स बैक पैनल्स का तीन से चार सप्ताह का स्टॉक रखते हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया कि एपल के पास आठ सप्ताह का स्टॉक हो सकता है। इस वजह से इसका तुरंत असर नहीं होगा। देश में एपल के लिए टाटा ग्रुप नए सप्लायर्स में शामिल है। इस वर्ष आईफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में देश में बने इन स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत की हो सकती है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा लगभग 14 प्रतिशत का था। पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। 

टाटा ग्रुप की इस फैक्टरी में लगभग 20,000 वर्कर्स हैं। इस वर्ष के अंत में होसुर के इसी कॉम्प्लेक्स में टाटा ग्रुप की आईफोन बनाने वाली एक अन्य यूनिट शुरू हो सकती  है। एपल ने हाल ही में आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। कंपनी को इसके लिए मजबूत डिमांड मिलने की उम्मीद है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »