Apple की iPhone 15 सीरीज के लिए जोरदार डिमांड, पिछले मॉडल्स को दी मात 

इस सीरीज में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को महंगा होने के बावजूद कस्टमर्स अधिक पसंद कर रहे हैं

Apple की iPhone 15 सीरीज के लिए जोरदार डिमांड, पिछले मॉडल्स को दी मात 
ख़ास बातें
  • आईफोन 15 सीरीज की लोकप्रियता आईफोन 14 सीरीज की तुलना में अधिक दिख रही है
  • पिछले महीने आईफोन 15 सीरीज के लिए डिस्प्ले की शिपमेंट्स बढ़ी हैं
  • एपल के चौथी तिमाही के नतीजे मार्केट के अनुमान से बेहतर रहे थे
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple को सितंबर में लॉन्च की गई iPhone 15 के लिए काफी डिमांड मिल रही है। इस सीरीज में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को कस्टमर्स अधिक पसंद कर रहे हैं। कैमरा और स्टोरेज अपग्रेड करने की वजह से कंपनी के इन दोनों मॉडल्स के प्राइसेज बढ़ाए थे।  

मार्केट रिसर्च फर्म डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स (DSCC) की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले महीने आईफोन 15 सीरीज के लिए डिस्प्ले की शिपमेंट्स में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max की हिस्सेदारी 71 प्रतिशत की थी, जो इससे एक महीना पहले 65 प्रतिशत थी। आईफोन 15 सीरीज की लोकप्रियता पिछले वर्ष लॉन्च की गई आईफोन 14 सीरीज की तुलना में अधिक दिख रही है। 

कंपनी के लिए पैनल्स की सबसे बड़ी सप्लायर दक्षिण कोरिया की Samsung Display है। इसके अलावा LG के भी आईफोन 15 प्रो मैक्स के डिस्प्ले बनाने की रिपोर्ट है। हाल ही में एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव, Tim Cook ने बताया था कि iPhone 15 सीरीज का चीन में प्रदर्शन अच्छा है। इससे वॉल स्ट्रीट की यह आशंका कम हो सकती है कि चीन में एपल को Huawei जैसी कंपनियों के कारण मार्केट शेयर गंवाना पड़ रहा है। हालांकि, सितंबर में समाप्त हुई चौथी तिमाही एपल का चीन से रेवेन्यू लगभग 2.5 प्रतिशत घटा था। कुक ने बताया था है कि इसमें फॉरेन एक्सचेंज रेट्स को शामिल करने पर बढ़ोतरी हुई है। एपल के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Luca Maestri ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल में एनालिस्ट्स को बताया था कि मौजूदा तिमाही के लिए सेल्स पिछले वर्ष के समान रहने की संभावना है। 

यह तिमाही कंपनी के लिए महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इसमें क्रिसमस हॉलिडेज पड़ते हैं जब एपल के नए आईफोन्स की सबसे अधिक सेल्स होती है। हालांकि, एनालिस्ट्स को सेल्स में बढ़ोतरी के पूर्वानुमान की उम्मीद थी। एपल के चौथी तिमाही के नतीजे मार्केट के अनुमान से बेहतर रहे थे। कंपनी की आईफोन की सेल्स बढ़ी है और सर्विसेज से रेवेन्यू में लगभग एक अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इससे iPad और Mac की सेल्स में बड़ी गिरावट का असर कम हो गया। कुक ने बताया था कि कंपनी को नई आईफोन सीरीज के प्रीमियम मॉडल्स के लिए सप्लाई में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • कमियां
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए17 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1290x2796 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »