Apple को लगा झटका, स्मार्टफोन की इंटरनेशनल सेल्स में Xiaomi ने पीछे छोड़ा

शाओमी को 200 डॉलर से कम प्राइस वाली कैटेगरी में Redmi 13 और Redmi Note 13 सीरीज के लॉन्च से फायदा हुआ है

Apple को लगा झटका, स्मार्टफोन की इंटरनेशनल सेल्स में Xiaomi ने पीछे छोड़ा

भारत जैसे मार्केट्स में डिमांड बढ़ने से शाओमी को मदद मिली है

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट में एपल का तीसरा स्थान है
  • पिछले महीने Samsung ने इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है
  • शाओमी को Redmi 13 और Redmi Note 13 सीरीज के लॉन्च से फायदा हुआ है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में सेल्स बढ़ रही है। शाओमी ने अगस्त में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple को पीछे छोड़कर वॉल्यूम के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की है। इस मार्केट में एपल का तीसरा स्थान है। पिछले महीने Samsung ने इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के Smartphone 360 मंथली ट्रैकर के अनुसार, इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में वॉल्यूम के लिहाज से शाओमी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। शाओमी ने तीन वर्षों में पहली बार एपल को पीछे छोड़ा है। भारत जैसे मार्केट्स में डिमांड बढ़ने से शाओमी को मदद मिली है। कंपनी को 200 डॉलर से कम प्राइस वाली कैटेगरी में Redmi 13 और Redmi Note 13 सीरीज के लॉन्च से फायदा हुआ है। पिछले महीने शाओमी की शिपमेंट्स में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है लेकिन iPhone 16 सीरीज के लॉन्च से पहले एपल की सेल्स में गिरावट से शाओमी दूसरा स्थान हासिल कर सकी है। हालांकि, आगामी महीनों में आईफोन 16 सीरीज की डिमांड बढ़ने से एपल को दूसरा स्थान दोबारा मिल सकता है। 

Counterpoint ने बताया कि इस वर्ष की पहली छमाही में शाओमी की ग्रोथ मजबूत रही है। पहली छमाही में कंपनी की स्मार्टफोन वॉल्यूम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 22 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, बेस इफेक्ट के कारण दूसरी छमाही में शाओमी की ग्रोथ में कमी हो सकती है। 

इस महीने की शुरुआत में एपल ने आईफोन सीरीज को लॉन्च किया था।  पिछले सप्ताह इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हुए थे। इस सीरीज के iPhone 16 Plus के लिए कंपनी की डिमांड पिछले आईफोन्स की तुलना में सबसे अधिक बढ़ी है। एपल को iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के लिए कम प्री-ऑर्डर्स मिल रहे हैं। TF Securities के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि iPhone 16 और iPhone 16 Plus के लिए पिछली सीरीज के समान मॉडल्स की तुलना में डिमांड वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़ी है। एपल को iPhone 16 के लिए प्री-ऑर्डर्स की पहले वीकेंड पर लगभग 10 प्रतिशत और iPhone 16 Plus के लिए लगभग 48 प्रतिशत अधिक डिमांड मिली है। iPhone 16 सीरीज की प्री-ऑर्डर के पहले वीकेंड पर सेल्स लगभग 37 लाख यूनिट्स की होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष पेश की गई आईफोन 15 सीरीज की तुलना में लगभग 12.7 प्रतिशत कम है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  3. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  6. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  7. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  8. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  10. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »