• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 13 5G फोन को Rs 13,719 में खरीदने का मौका! 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स, जानें ऑफर

Redmi Note 13 5G फोन को Rs 13,719 में खरीदने का मौका! 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स, जानें ऑफर

फोन में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट लगा है

Redmi Note 13 5G फोन को Rs 13,719 में खरीदने का मौका! 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स, जानें ऑफर

Redmi Note 13 5G में 6.67 इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 5G की कीमत कम हो गई है।
  • इसमें रियर में 108MP का मेन कैमरा दिया गया है।
  • फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग है।
विज्ञापन
Redmi Note 13 5G को कंपनी ने जनवरी 2024 में लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से इस फोन को सबसे पतला Note स्मार्टफोन कहा गया था जो कि 7.6mm मोटाई के साथ आता है। फोन में कई और आकर्षक फीचर्स जैसे 6.67 इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स की ब्राइटनेस, Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग है। इस फोन को अब सस्ते में खरीदने का मौका है। Amazon India पर फोन के लिए जबरदस्त डील चल रही है जिसके तहत इस फीचरफुल डिवाइस को Rs 14 हजार से भी कम में खरीदा जा सकता है। 

Redmi Note 13 5G की कीमत कम हो गई है। Amazon पर फोन को Rs 14,219 में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने इसे जनवरी 2024 में 6GB रैम, 128GB स्टोरेज के शुरुआती वेरिएंट के साथ 17,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब इस फोन को मात्र 14,219 में खरीदा जा सकता है। यानी फोन पर 3,780 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर भी यहां दिया जा रहा है। South Indian Bank Debit Card के माध्यम से खरीद पर फोन 500 रुपये और सस्ता हो जाता है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 13,719 रुपये रह जाती है। 

Redmi Note 13 5G में 6.67 इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले पर कंपनी ने Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया है। फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग है। 

फोन में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट लगा है जो कि 6 nm प्रोसेसिंग पर बना है। यह 5G को सपोर्ट करता है और ऑक्टाकोर कंफिग्रेशन में आता है। फोन में 12GB तक रैम दी गई है। इसमें 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 के साथ आता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 108MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह 3X तक जूम कर सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फ्रंट में फोन 16 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »