Apple के iPhone 16, iPhone 16 Pro Max में हो सकता है बड़ा बैटरी पैक

इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, Phone 16 Pro और Phone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 19:33 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के Pro मॉडल्स की बैटरी iPhone 15 सीरीज से बड़ी हो सकती है
  • हाल ही में एपल ने आईफोन की सेल्स में गिरावट का पूर्वानुमान दिया था
  • आईफोन 15 सीरीज के महंगे मॉडल्स में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल हुआ था

कंपनी को चीन में स्मार्टफोन बिजनेस में गिरावट से बड़ा झटका लग सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 16 सीरीज इस वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, Phone 16 Pro और Phone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के Pro मॉडल्स की बैटरी iPhone 15 सीरीज की तुलना में बड़ी हो सकती है। आईफोन 16 में 3,561 mAh की बैटरी और आईफोन 16 प्रो मैक्स में 4,676 mAh की बैटरी हो सकती है। 

टिप्सटर Majin Bu (@MajinBuOfficial) ने सोशल मीडिया मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आईफोन 16 सीरीज की बैटरी के बारे में जानकारी दी है। इनमें पिछले आईफोन्स की तुलना में बड़ा बैटरी पैक हो सकता है। हालांकि, आईफोन 16 प्लस की बैटरी कैपेसिटी पिछले वर्ष पेश किए गए आईफोन की तुलना में कम हो सकती है। इस लीक में बताया गया है कि आईफोन 16 में 3,561 mAh और आईफोन 16 प्लस में 4,006 mAh की बैटरी दी जा सकती है। आईफोन 16 प्रो मैक्स में 4,676 mAh की बैटरी हो सकती है। आईफोन 16 प्रो की बैटरी के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन सीरीज के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में अधिक हीटिंग की समस्या से निपटने के लिए Graphene मैटीरियल का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने आईफोन 15 सीरीज के महंगे मॉडल्स में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया था, जिसकी थर्मल कंडक्टिविटी स्टेनलेस स्टील से कम होती है। इसके बाद iOS 17 अपडेट के साथ इन स्मार्टफोन्स में हीटिंग की समस्या कुछ कम हुई है। हाल ही में PhoneArena की रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल की iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में ग्रेफाइट पैड्स के बजाय ग्रेफीन शीट का इस्तेमाल करने की योजना है। इस मैटीरियल से चिप से निकलने वाली हीट को दूर करने और स्मार्टफोन के टेम्परेचर को घटाने में आसानी होगी। नई आईफोन सीरीज के बारे में आगामी महीनों में अधिक जानकारी मिल सकती है।

हाल ही में एपल ने आईफोन की सेल्स में गिरावट का पूर्वानुमान दिया था। कंपनी की ओर से दिया गया कुल रेवेन्यू का पूर्वानुमान वॉल स्ट्रीट के अनुमान से कम था। एपल को चीन में स्मार्टफोन बिजनेस में गिरावट से बड़ा झटका लग सकता है। कंपनी के सेल्स में गिरावट होने की आशंका जताने के बाद इसके शेयर प्राइस में कमी हुई थी।  
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.